वाराणसी

Varanasi News: दस लाख दीपों से जगमग होंगे गंगा के घाट, देव दीपावली की भव्य तैयारी शुरू, जानिए क्या होगा खास

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:42 PM IST

Dev Diwali Special: वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली इस बार और खास होने जा रही है। लाखों दीपक की रोशनी से सारे घाट जगमगाएंगे। सभी घाटों पर स्पेशल लाइटिंग की व्यवस्था होगी।

Image

काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली इस बार होगी और भी खास। -फेसबुक

KEY HIGHLIGHTS
काशी में भव्य दीपावली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
गंगा के दोनों तटों को दस लाख दीयों से जगमग करने की तैयारी
लेजर शो के प्रदर्शन का होगा आयोजन

Dev Deepawali 2022: काशी में गिनती के दीयों की टिमटिमाहट के साथ शुरू हुआ देव दीपावली का उत्सव अब लोकल से ग्लोबल बन चुका है। आसमान के सितारों के जमीन पर उतर आने का एहसास दिलाने वाली यहां की देव दीपावली को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में देशी- विदेशी पर्यटक आने लगे हैं। सूबे के मुखिया सीएम योगी के निर्देश पर इस साल भी काशी में भव्य तरीके से देव दीपावली के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

बता दें कि पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल देव दीपावली पर काशी में गंगा के दोनों तटों को दस लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का विस्तार हो जाने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज होने लगी है। विभाग को अब देव दीपावली पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के बनारस आने की उम्मीद है। सावन में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के काशी आने के बाद अब देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की भव्य तरीके से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गंगा पार रेत पर भी जलेंगे दीये

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी व मीरजापुर मंडल की पर्यटन उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया है कि, देव दीपावली सात नवंबर को मनाने की तैयारी है। देव दीपावली पर इस बार गंगा के दोनों किनारों पर कुल दस लाख दीये जलाने की तैयारी है, जिसमें आठ लाख दीये अर्ध चंद्राकार घाटों पर और दो लाख दीये गंगा के उस पार जलाने की योजना है। उन्होंने बताया है कि, गंगा के उस पार रेत पर जलने वाले दीये पक्के घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं दिखाई देते हैं। अब उस ओर फ्लोटिंग प्लेटफार्म या पांटून का प्रयोग कर दीपक जलाये जा सकते हैं। इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से लेजर शो के प्रदर्शन का आयोजन करने की तैयारी है।

इस बार टूट सकते हैं पिछले सारे रिकॉर्ड

बता दें कि दीपों के अलावा घाटों पर स्पेशल लाइटें भी लगाई जाएंगी। घाटों और शहर के विद्युत खंभों पर स्पाइरल लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। पर्यटन उप निदेशक ने बताया है कि, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद इस साल पहली बार पड़ने वाली देव दीपावली में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना जताई गई है। इससे पर्यटन व्यवसाय को नई उड़ान मिल जाएगी। अपनी अलौकिक भव्यता के चलते पूरी दुनिया में रोशन हो चुकी काशी की देव दीपावली पर सावन की तरह सारे रिकॉर्ड तोड़ कर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!