वाराणसी

वाराणसी में सपा नेता पर हुए जानलेवा हमले का CCTV आया सामने; कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Rana Sanga Controversy: वाराणसी जिल में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता हरीश मिश्रा उर्फ 'बनारस वाले मिश्रा जी' पर शनिवार को जानलेना हमला हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और मुकदमा लिखा जा रहा है। वहीं, सपा नेता पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है।

Image

सपा नेता पर हमला

Photo : Times Now Digital

Rana Sanga Controversy: वाराणसी जिल में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता हरीश मिश्रा उर्फ 'बनारस वाले मिश्रा जी' पर शनिवार को जानलेना हमला हुआ। इस हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि करणी सेना ने यह हमला कराया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया।

क्या है पूरा मामला?

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने सपा नेता हरीश मिश्रा पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दो हमलावरों को पकड़ा गया है जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि 'बनारस वाले मिश्रा जी' पर 4-5 हमलावरों ने हमला किया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर करणी सेना से जुड़े हुए हैं।

मामले से गर्मायी सियासत

अखिलेश यादव ने सपा नेता पर हुए हमले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी के जुझारू और प्रखर वक्ता व 'बनारस वाले मिश्रा जी' के नाम से लोकप्रिय हरीश मिश्रा पर चाकू से किया गया। कातिलाना हमला बेहद निंदनीय है। उनके रक्तरंजित वस्त्र यूपी में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था की निशानी है। सपा का हर कार्यकर्ता ऐसे हमलों को झेलने की शक्ति रखता है। देखते हैं कि यूपी की तथाकथित सरकार के क्रियाहीन शरीर में इस घटना के बाद कोई हलचल होती है या नहीं।

पुलिस ने हरीश मिश्रा और दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया। काशी जोन के एडीसीपी टी सरवन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक तहरीर देने वाले ने खुद कहा कि हम करणी सेना से नहीं हैं। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस और मारपीट हुई। यही बात तहरीर में लिखकर दी है। बाकी कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिसबलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सपा नेता की तरफ से भी तहरीर प्राप्त हुई है। विवेचना कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें