साउथ मूवीज

Rajinikanth की Jailer 2 देखने पहुंचे Dhanush, एक्स-वाइफ Aishwarya भी आईं नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 15, 2026, 12:28 PM IST

Jailer 2 First Show: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Image

फिल्म जेलर 2 रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला शो देखने के लिए एक्टर धनुष भी पहुंचे। इस दौरान एक्टर की एक्स वाइफ भी नजर आईं। (Image Source: Rohini Silver Screens/ X)

Jailer 2 First Show: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) आखिरकार 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंच गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक लोग इस फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत के एक्शन अवतार को देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं। कहीं सिनेमाघरों के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, तो कहीं फैंस अपने पसंदीदा स्टार के पोस्टर पर फूल चढ़ाकर जश्न मना रहे हैं। अब इसी बीच एक नई खबर सामने आ रही है। रजनीकांत की फिल्म जेलर को देखने साउथ के कई स्टार्स पहुंचे हैं। इसमें एक नाम ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, वो नाम है एक्टर धनुष (Dhanush) का।

एक्स ससुर की फिल्म देखने पहुंचे धनुष

एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सिनेमाघर से सामने आए फोटोज है। फिल्म की रिलीज के मौके पर एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) चेन्नई के रोहिणी थिएटर पहुंचे। दोनों यहां फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने पहुंचे थे। उनके साथ रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत (Latha Rajinikanth) और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। सिनेमाघर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने फिल्म की रिलीज से जुड़ी हलचल को और बढ़ा दिया। आपको बता दें कि धनुष एक्टर रजनीकांत के एक्स दमाद है। धनुष ने साल 2024 में ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक ले लिया था।

नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) ने किया है। ये साल 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। पहली फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए इसके दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ कई जाने-माने कलाकार दिखाई दे रहे हैं। इसमें मोहनलाल (Mohanlal), शिवा राजकुमार (Shiva Rajkumar), विद्या बालन (Vidya Balan) और एस. जे. सूर्या (S. J. Suryah) जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article