वाराणसी

काशी में शर्मनाक हरकत! फ्रांसीसी महिला को पिलाई देशी शराब, तबीयत बिगड़ी तो पहुंची हॉस्पिटल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:30 PM IST

एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक को खाना खाने के दौरान कथित गाइड ने बीयर में देशी शराब मिलाकर पिला दी थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने भेलूपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद युवती स्वदेश लौट गई।

Image

वाराणसी पुलिस कमिशनर ए सतीश गणेश (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Varanasi News: बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ कथित गाइड ने गलत करतूत कर डाली। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले को लेकर पीड़िता ने भेलूपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला पर्यटक को खाना खाने के दौरान बीयर में देशी शराब मिलाकर पिला दी थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई तो वह अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद महिला स्वदेश लौट गई।

बीयर मे मिला दी थी देशी शराब

वाराणासी पुलिस कमिश्रर ए सतीश गणेश के मुताबिक, फ्रांस के पेरिस से एक महिला पर्यटक वाराणसी घूमने के लिए गत 15 सितंबर को आई थी। युवती 25 सितंबर तक काशी में रही। इस दौरान उसे नई बस्ती पांडेयपुर निवासी मुकेश मिला। आरोपी ने खुद को गाइड बताकर महिला को वाराणसी घुमाने की बात कही। इसके बाद मुकेश ने महिला पर्यटक को काशी में घुमाया। इस बीच आरोपी फ्रांसीसी युवती को खाना खिलाने एक रेस्टोरेंट में ले गया। जहां पर उसके सामने ही बीयर में देशी शराब मिला दी। युवती ने वह शराब पी ली। इसके बाद वह होटल लौटी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कमिश्रर के मुताबिक फ्रांसीसी पर्यटक बेड पर ही वॉमेट करने लगी। इसके बाद वह अस्पताल गई। जहां पर डॉक्टर्स ने उसे मिश्रित शराब पीने पर तबीयत बिगड़ने की बात कही।

आरोपी के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

पुलिस आयुक्त के मुताबिक फ्रांसीसी पर्यटक ने भेलूपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हालांकि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप नहीं लगाया है। वहीं घटना को लेकर फ्रांस के दूतावास में जानकारी भेजी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद युवती स्वदेश लौट गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!