वाराणसी

Kashi Vishwanath dham Offering: विश्वनाथ धाम में मिलने लगा प्रसाद, बाजरा और तिल के लड्डू का प्रसाद है बेहद स्वादिष्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 02:12 PM IST

Varanasi News: बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम का अपना प्रसाद बनने लगा है। अब श्रद्धालु मंदिर का भी प्रसाद विश्वनाथ बाब को भोग लगा सकेंगे। पहले श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर से प्रसाद खरीदते थे। कुछ महीनों से मंदिर के अपने प्रसाद को लेकर कवायद चल रही थी। प्रसाद काफी शुद्ध एवं किफायती है।

Image

काशी विश्वनाथ धाम से मिलने लगा अपना प्रसाद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रद्धालुओं को मिलेग तिल के लड्डू का प्रसाद
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से बनवाए गए हैं लड्डू
  • प्रसाद का नाम है श्री अन्न प्रसादम्

Kashi Vishwanath dham laddoo: अब श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ धाम का बाजरा और तिल के लड्डू का प्रसादम् मिलेगा। राज्य सरकार की पहल पर मंदिर में मोटे अनाज (मिलेट्स) का लड्डू प्रसादम् मिलने लगा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए लड्डू बनवाए गए हैं। इस प्रसाद का नाम श्री अन्न प्रसादम् रखा गया है। इस बारे में स्वत: रोजगार उपायुक्त दिलीप सोनकर का कहना है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पहले से ही प्रसाद बनाया जा रहा था। अब यह महिलाएं श्री अन्न प्रसादम् बना रहीं हैं। इसकी कीमत अधिक नहीं है।

पहले से बिक रहे प्रसाद के बराबर ही कीमत तय हुई है। श्री अन्न प्रसादम् की शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। श्री अन्न प्रसादम् बना रहीं सुनीता जायसवाल का कहना है कि बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी, खोवा से यह प्रसाद बनाया जा रहा है। फिलहाल 100 और 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बाबा विश्वनाथ धाम के दरबार में प्रसाद के रूप में बेचने के लिए रखे गए हैं। बहुत जल्द पैकेट में प्रसाद का मात्रा बढ़ाया जाएगा।

पीएम ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज को श्री अन्न बताया था। पीएम ने यह भी कहा था कि अनाज पोषक तत्वों से भरा है, जिसे खाने की थाली में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। उनकी इस अपील को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूर्तरूप दे रहे हैं। इसे मंदिर के प्रसाद के रूप में जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इससे मंदिर का अपना प्रसाद भी होगा और श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रगाढ़ होगी। प्रसाद से मंदिर की आय में भी इजाफा होगा। इसके अतिरिक्त कुछ लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा।

ऑनलाइन मंगवा सकते हैं प्रसाद

मंदिर का यह प्रसाद ऑनलाइन भी मंगवाया जा सकता है। सिर्फ 251 रुपए ऑनलाइन भेजकर प्रसाद मंगवा सकते हैं। इसके लिए सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस, वाराणसी ईस्ट सर्कल-221001 पर ई-मनी के जरिए 251 रुपए भेजना है। इसके साथ श्रद्धालु को अपना नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल की भी जानकारी देनी है। उक्त मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्रसाद स्पीड पोस्ट होने की जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 0542-2401630, 2504164 और ईमेल आईडी प्राप्त कर सकते हैं। प्रसाद में कोई गड़बडी न हो, उसके लिए वाराणसी के घाट का डाक टिकट भी लगा रहता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!