वाराणसी

वाराणसी के दौरे पर पीएम मोदी, आज किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त करेंगे जारी

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। यहां आज वे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त करेंगे जारी। पीएम आज रात काशी में ही रुकेंगे और बुधवार सुबह बिहार के लिए रवाना होंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार - ट्विटर)

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र का यह पहला दौरा है। पीएम मोदी आज बनारस में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे आज किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी आज स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा वे काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और गंगा आरती भी देखेंगे।

किसान सम्मान सम्मेलन में लेंगे भाग

मंगलवार को वाराणसी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वह किसान सम्मान निधि की 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 17वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करने संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर किये थे। अब वह वाराणसी में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से यह राशि किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे। अब तक पीएम-किसान के तहत 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिल चुका है।

बुधवार को बिहार के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30 हजार से अधिक महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। कृषि सखी कार्यक्रम का उद्देश्य पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करके ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर गांवों का कायाकल्प करना है। यह सर्टिफिकेशन कोर्स केंद्र के 'लखपति दीदी' कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप भी है। इसके बाद प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम रात को वाराणसी में ही रुकेंगे और बुधवार सुबह बिहार के लिए रवाना होंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान