वाराणसी

23 दरिंदों ने 6 दिन तक किया गैंगरेप, PM Modi ने वाराणसी पहुंचते ही ली मामले की जानकारी; सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही हाल ही में शहर में हुई बलात्कार की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले के बारे में विस्तार से जाना और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, उसके लिए उपाय किए जाएं।

Image

वाराणसी में पीएम मोदी

Photo : Times Now Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआज वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने वाराणसी के पुलिस, मंडल आयुक्त और डीएम से कुछ दिन पहले शहर में हुई बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पीएम मोदी ने सभी दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।

ज्ञात हो कि हाल ही में वाराणसी गैंगरेप कांड से हड़कंप मच गया था। यहां 23 दरिंदों ने 19 साल की युवती के साथ 6 दिन गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी पीड़ित लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर कई होटलों में ले गए थे, जहां युवती के साथ गैंगरेप किया गया।

वाराणसी में तैनात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने जानकारी दी कि इस सनसनीखेज गैंगरेप मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कई टीमें अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बलात्कार पीड़ित युवती की स्थिति ठीक है और पुलिस लगातार उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है।

पीड़ित युवती के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इनकार किया है। पीड़िता की मां का कहना है कि आपको जो भी जानकारी चाहिए, उसके लिए पुलिस से बात करें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article