साउथ मूवीज

Hrithik Roshan ने Jailer 2 में कॉपी किया सलमान के चुलबुल पांडे का स्टाइल? कॉलर पर चश्मा लगाकर लूटी महफिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 15, 2026, 01:07 PM IST

Hrithik Roshan Cameo Jailer 2: रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। इस बार फिल्म में एक बॉलीवुड स्टार की एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा है।

Image

फिल्म जेलर 2 में ऋतिक रोशन के कैमियो ने धमाल मचा दिया है। (Image Source: Jailer 2 Movie/ IMDb)

Hrithik Roshan Cameo Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था, लेकिन इसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मौजूदगी ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कुछ खास पलों को लेकर चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए दो ऐसे सितारे एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आए हैं, जिन्हें आखिरी बार साथ देखने के लिए दर्शकों को करीब चार दशक इंतजार करना पड़ा। तो चलिए जातने हैं ऋतिक रोशन का कैमियो कितना खास रहा।

40 साल बाद नजर आए साथ

एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो है। फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री दर्शकों के लिए खास सरप्राइज बनकर आई है। ऋतिक और रजनीकांत करीब 40 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं। दोनों इससे पहले साल 1986 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ (Bhagwaan Dada) में दिखाई दिए थे। उस फिल्म में ऋतिक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आए थे, जबकि रजनीकांत भी फिल्म में लीड रोल में थे।

धमाकेदार है ऋतिक रोशन की एंट्री

ऋतिक रोशन की फिल्म जेलर 2 से एक क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में ऋतिक रोशन स्पोर्ट्स कार से पुलिस स्टेशन पहुंचते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो कार से बाहर निकलते हैं। उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऋतिक के इस लुक और अंदाज की तुलना उनकी सलमान खान के फिल्म दंबग के चुलबुल पांडे लुक से की जा रही है।

‘जेलर 3’ पर लगी मुहर

2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) का अंत देखकर लगा था कि मेकर्स इसकी दूसरी कड़ी नहीं लाएंगे। हालांकि, अब ‘जेलर 2’ (Jailer 2) में साफ तौर पर तीसरे पार्ट की पुष्टि कर दी गई है। फिल्म के आखिरी सीन में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आते हैं। फिल्म के अंत में ये भी हिंट दिया गया है कि रजनीकांत अपने किरदार के साथ तीसरे पार्ट में वापसी करेंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article