वाराणसी

Holi 2024: रंगों की बारिश, खुशियों की बौछार; मथुरा, काशी और अयोध्या में दिखा होली का खुमार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मथुरा और अयोध्या में लोग होली के रंग में डूबे हुए दिखे। इन जगहों पर काफी उत्साह और उमंग के साथ होली खेला गया।

Image

होली खेलते लोग।

Photo : PTI

Holi 2024: पूरे देश में काफी धूमधाम से होली का जश्न मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं। होली का खुमार मथुरा, काशी और अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। यहां लोग जबरदस्त उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्यौहार मना रहे हैं।

कृष्ण नगरी मथुरा में होली की धूम

रंगों का त्योहार होली बृजभूमि खासकर वृंदावन और गोवर्धन में जबरदस्त उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। दानघाटी मंदिर के पुजारी पवन कौशिक ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा का मार्ग इंद्रधनुषी रंगों से ढक गया है। हजारों तीर्थयात्री परिक्रमा करने और एक-दूसरे पर गुलाल छिड़कने में व्यस्त हैं।

mathura holi

मथुरा में होली खेलते लोग।

परिक्रमा मार्ग पर स्थित अन्योर गांव का माहौल जबरदस्त उल्लास से भरा हुआ है। यहां बच्चे तीर्थयात्रियों पर टेसू का रंग फेंककर उत्सव के रंग में सराबोर हो रहे हैं। इसे राधा-कृष्ण का प्रसाद मानकर तीर्थयात्री न केवल रंगों का स्वागत कर रहे हैं, बल्कि इस अवसर पर बजाए जा रहे ब्रजभूमि के होली के गीतों की धुन पर नाच भी रहे हैं। मथुरा विशेष रूप से शहर के बाहरी इलाकों में परंपरा के अनुसार लट्ठमार महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बजाती नजर आईं।

काशी में दिखा होली का जबरदस्त खुमार

इधर, महादेव की नगरी काशी में होली का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा है। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली संगीत की धुन पर थिरकती दिखाई दी। काशी के गोदौलिया चौराहे सहित अन्य जगहों पर युवाओं की भीड़ एक दूसरे पर रंग डालती और संगीत पर थिरकती नजर आई। इस जश्न में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए।

holi in ayodhya

अयोध्या में होली का जश्न।

होली के जश्न में डूबा राम जन्मभूमि परिसर

वहीं, अयोध्या स्थित राम मंदिर में भव्य होली उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह ही अलग-अलग जगहों से लोग मंदिर पहुंचे और उन्होंने मूर्ति पर रंग और गुलाल चढ़ाया। अपने आराध्य को होली पर रंग चढ़ा कर आह्लादित हुए भक्तों के उल्लास से पूरा राम जन्मभूमि परिसर रंगों के त्योहार की खुशी में डूब गया। राम मंदिर के प्रांगण में पुजारियों ने मूर्ति पर पुष्प वर्षा की और भगवान के साथ होली खेली। साथ ही राग भोग और श्रृंगार के तहत भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article