वाराणसी

Gyanvapi Mosque Case: 'शिवलिंग' समेत पूरे ज्ञानवापी परिसर की ASI जांच की मांग, हिंदू पक्ष आज दाखिल करेगा अर्जी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 16, 2023, 08:52 AM IST

Gyanvapi Mosque Case: हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि 'पूरा परिसर हिंदू मंदिर का है। सर्वे के दौरान गुंबद के नीचे हिंदू मंदिर के शिखर मिले हैं। उसकी कार्बन डेटिंग जांच की मांग हम कर रहे हैं। हमारी मांग है कि मस्जिद के पश्चिमी दीवार की भी जांच हो। हम चाहते हैं कि तहखाने की भी वैज्ञानिक जांच की जाए।

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद केस में विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू पक्ष ने मस्जिद के वाजूखाने में मिली शिवलिंग नुमा आकृति ही नहीं बल्कि संपूर्ण परिसर की ASI जांच की मांग की है। इसे लेकर हिंदू पक्ष अब कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक देने जा रहा है। इसके पहले हिंदू पक्ष की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ASI को शिवलिंगनुमा आकृति की जांच के आदेश दिए हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि पूरे परिसर की वैज्ञानिक जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी और ASI का सर्वे इस पूरे मामले में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा।

ज्ञानवापी से जुड़ा हर सच सामने आना चाहिए-विष्णु जैन

हिंदू पक्ष का मानना है की सभी लोग ये चाहते हैं की हमारे अराध्य देव आदि विशेश्वर से जुड़ा ज्ञानवापी का सच सामने आना चाहिए। सबको मालूम होना चाहिए की आदि विशेश्वर मंदिर कब बना। हिंदू पक्ष अदालत से पूरे विवादित स्थल की कार्बन डेटिंग और ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार GPR तकनीक से ASI सर्वे की मांग की है।

'तहखाने की भी वैज्ञानिक जांच हो'

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि 'पूरा परिसर हिंदू मंदिर का है। सर्वे के दौरान गुंबद के नीचे हिंदू मंदिर के शिखर मिले हैं। उसकी कार्बन डेटिंग जांच की मांग हम कर रहे हैं। हमारी मांग है कि मस्जिद के पश्चिमी दीवार की भी जांच हो। हम चाहते हैं कि तहखाने की भी वैज्ञानिक जांच की जाए। चूंकि हाई कोर्ट शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच का आदेश कर चुका है। ऐसे में पूरे परिसर की वैज्ञानिक जांच एवं कार्बन डेटिंग की जा सकती है।'

'सर्वे से चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं'

जैन ने कहा कि 'मंदिर का यह ढांचा भग्नावशेष है या इसे औरंगजेब ने तोड़कर बनवाया ASI जांच में यह भी स्पष्ट हो जाएगा। अयोध्या केस में ASI का सर्वे मील का पत्थर साबित हुआ था। ज्ञानवापी में भी एएसआई के सर्वे से चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं। इसलिए हम पूरे परिसर की वैज्ञानिक एवं कार्बन डेटिंग जांच की मांग कर रहे हैं।'

'शिवलिंग' की होगी कार्बन डेटिंग

बता दें कि वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से हिंदू पक्ष को बड़ी जीत मिली है। ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गत शुक्रवार को एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को परिसर में पाए गए 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग करने की अनुमति दी है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article