शहर

कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत! दिल्ली में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर फरार, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Dehi Crime: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वारदात के समय पीड़िता की मां और भाई घर पर नहीं थे।

Image

जहांगीरपुरी में पिता ने ही किया अपनी बेटी से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

Dehi Crime: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। जहांगीरपुरी इलाके में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है।

पुलिस (Delhi Police) के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना इलाके की है। पुलिस में दर्ज कराई गई शुरुआती शिकायत (FIR) के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि बीते 7 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। उसकी मां और उसका 10 साल का छोटा भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर उसके पिता ने उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया केस

दरिंदगी करने के बाद आरोपी पिता ने नाबालिग बेटी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे डराया-धमकाया कि अगर उसने इस बारे में अपनी मां या किसी भी अन्य व्यक्ति को कुछ भी बताया, तो वह उन दोनों को जान से मार डालेगा। डर की वजह से पीड़िता कुछ दिन चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) (बलात्कार के लिए सजा), 65(1) (बलात्कार), 351(3) (आपराधिक धमकी) और कड़े पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता लड़की अपनी मां और भाई के साथ जहांगीरपुरी में रहती है, जबकि उसका पिता बादली गांव में रहता है। कानून के मुताबिक पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है और कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज हो चुका है। फिलहाल फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article