वाराणसी

Varanasi Airport: वाराणसी एयरपोर्ट के नए एटीसी से अब फ्लाइट का होगा संचालन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 02:31 PM IST

Varanasi Airport ATC: वाराणसी एयरपोर्ट को दिनोंदिन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए सेवाएं बेहतर की जा रही हैं। अब यहां से फ्लाइट नए एटीसी के माध्यम से संचालित होंगी। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। पुराने एटीसी भवन से जरूरी विभागों को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जा सकता है।

Image

वाराणसी एयरपोर्ट, जहां नए एटीसी से संचालित होगी फ्लाइट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले महीने से नए एटीसी से होगा फ्लाइट संचालन
  • अक्टूबर में नए एटीसी का शुरू हुआ था ट्रायल
  • पुराने एटीसी भवन से सीएनएस और मौसम विभाग कार्यालय नए में स्थानांतरित

Varanasi News: हवाई यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। नए साल की शुरुआत के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर नई सुविधा बहाल हो रही है। अब एयरपोर्ट से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) वॉच टावर से फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा। इसकी मंजूरी भी मिल गई है। अगले महीने से नए एटीसी से फ्लाइट संचालित की जाने लगेगी। उम्मीद है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 के पहले हफ्ते में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एटीसी टावर से फ्लाइट संचालन का ट्रायल शुरू किया गया था। यह ट्रायल चार चरणों में किया गया है।

ट्रायल सफल हो जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पहले के मुकाबले और बेहद हवाई सेवा देने वाला एयरपोर्ट बन चुका है। पुराने एटीसी भवन से सीएनएस और मौसम विभाग कार्यालय को नए एटीसी भवन में शिफ्ट किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि ट्रायल की सफलता के बाद नए एटीसी संचालन की मंजूरी मिलने से सभी उत्साहित हैं।

हर दिन 800 फ्लाइट का होता है आवागमन

वाराणसी एयरपोर्ट क्षेत्र से हर दिन 700-800 फ्लाइट का आवागमन होता है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर मौजूदा समय में 60-70 फ्लाइट का आवागमन होता है। हवाई यातायात को बेहतर एवं सुरक्षित बनाए रखने में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की भूमिका अहम रहती है। वाराणसी एटीसी अभी 370 किलोमीटर हवाई परिधि में फ्लाइट पर नजर रख पाती है।

एयरपोर्ट से बढ़ेगी फ्लाइट की संख्या

इस साल एयरपोर्ट से घरेलू और विदेशी फ्लाइट की संख्या बढ़ने वाली है। प्रबंधन के मुताबिक समर शिड्यूल में वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। यह नवंबर 2022 में शुरू होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उड़ान स्थगित कर दिया गया था। इसकी अनुमति डीजीसीए से मिल गई है। मलेशिया के कुवालालमपुर के लिए सीधी फ्लाइट उड़ने वाली है। यह सेवा मलिंडो एयर शुरू करने वाला है। काशी से कोलंबों के लिए जल्द ही सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इसके लिए श्रीलंकन एयरलाइन तैयारी कर रहा है। नेपाल के कठमांडू के लिए दो और पोखरा के लिए भी एक-एक फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। बता दें इन शहरों एवं देशों के लिए सीधी फ्लाइट एवं फ्लाइट शुरू करने का उद्देश्य वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में पर्यटक बढ़ेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article