वाराणसी

Varanasi Zero Waste Management System: अप्रैल से कैंट स्टेशन पर सूखे कूड़े को किया जाएगा रि-साइकिल, बनेगी खाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 01:30 PM IST

Varanasi Zero Waste Management System Plant: वाराणसी में इस साल स्वच्छता को लेकर कई परियोजनाओं पर काम शुरू होना है। इसमें से एक परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। इसके तहत कैंट स्टेशन पर जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्लांट को चालू किया जाना है। इसके लिए एमआरएफ प्लांट बनाया जा रहा है। बहुत जल्द यहां कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा और कंपोस्ट खाद भी बनाई जाएगी।

Image

निस्तारण के लिए रखा कूड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए बन रहा एमआरएफ प्लांट
  • एमआरएफ प्लांट में रिसाइकिल होगा सूखा कूड़ा
  • गीले कूड़े से बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद


Varanasi News: वाराणसी के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अप्रैल से कैंट स्टेशन पर जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू हो रहा है। इसके लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट बनाया जा रहा है। इसमें सूखे कूड़े को रिसाइकिल किया जाना है। प्लांट में गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। बता दें उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल का यह पहला प्लांट रहेगा। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के आगे मंडुवाडीह जाने वाले छोर पर पिलरों का निर्माण किया जा रहा है।

फिलहाल कैंट स्टेशन पर हर दिन 2.5 टन से 5 टन तक कचरा निकल रहा है। जो सेकंड एट्री के बाहर खाली जगह पर इकट्ठा होता है। इस जगह से नगर निगम द्वारा कूड़े का उठान किया जाता है। जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का शुरू होना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल होगी। इससे कैंट स्टेशन का माहौल बदलेगा।

एमआरएफ प्लांट के लिए बनने हैं 11 पिलर

एमआरएफ प्लांट के लिए 11 पिलर बनाए जाने हैं। फिर शेड का निर्माण किया जाएगा। इस शेड में मशीनें लगाई जाएंगी। मशीनों से सूखे कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा। रिसाइकिल वेस्ट के उपयोग के लिए रेलवे निजी क्षेत्र की मदद लेने वाला है। प्लांट संचालन के लिए अलग से कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। गीले कचरे से बनने वाली कंपोस्ट खाद का उपयोग पहले रेलवे कॉलोनियों में रह रहे अधिकारियों और कर्मचारी बगवानी करेंगे।

कूड़े से बनाई जाएगी गैस

वाराणसी में गोवा की तर्ज पर कूड़ृा प्रबंधन किया जाएगा। गोवा के पणजी नगर निगम की कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों ने देखी है। गोवा की खाद निस्तारण की प्रक्रिया से वाराणसी के अधिकारी बेहद प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 100 वार्डों से कूड़ा उठाव हो रहा है। शहर में 2.5 लाख और नए क्षेत्र में 1.5 लाख घरों से कूड़ा उठाव की जाएगी। सभी जगहों पर कंपनी कूड़ा उठाकर अपनी गाड़ी से करसड़ा निस्तारण प्लांट तक दे जाएगी। निगम सिर्फ रोड स्वीपिंग का काम करेगा।

एकत्र किया जा रहा प्लास्टिक कूड़ा

करसड़ा के कूड़ा निस्तारण केंद्र में सिर्फ वही कूड़ृा आएगा, जो अधिक मात्रा में होगा। मलदहिया पर प्लास्टिक संग्रह केंद्र से उसकी शुरुआत हुई है। यहां प्लास्टिक कूड़ा एकत्र हो रहा है। इसके अतिरिक्त किचन के कूड़ा का निस्तारण खाद के रूप में किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार