वाराणसी

वाराणसी:गंगा में अब CNG नाव, 2000 को मिलेंगे नए इंजन, तैरते बोट से होगी ईंधन की सप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 05:36 PM IST

CNG Boat In Varanasi: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यह भी दावा किया है कि सीएनजी इंजन नावी नावों से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि नाविकों को हर साल 25,000 रुपये से 30,000 रुपये की बचत भी होगी।

Image

गंगा में प्रदूषण होगा कम

Photo : ANI

CNG Boat In Varanasi: गंगा नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ी पहल की गई है। इसके तहत नदी में अब पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी नौका चलाई जाएंगी। इस कवायद में अभी तक 583 नौकाओं को सीएनजी-चालित नौकाओं में बदला जा चुका है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाराणसी में गंगा पर चलने वाली नावों के पूरे बेड़े को पर्यावरण के अनुकूल ईंधन से बदलने की योजना है। इसके अलावा इन नावों को सीएनजी की आपूर्ति तैरते बोट से की जाएगी।

2000 नावों को सीएनजी में किया जाएगा कन्वर्ट

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, 'पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र गंगा पर सीएनजी वाली नौकाएं चलाने की इच्छा जताई थी। 500 नावों के लक्ष्य के मुकाबले 583 नावों को पहले ही सीएनजी में बदला जा चुका है। हम 2,000 नावों को सीएनजी-चालित बनाने के लिए काम कर रहे हैं।'सीएनजी ईंधन को बढ़ावा देने के लिए गंगा के तट पर सीएनजी से चलने वाली नावों का लक्ष्य रखा गया है।पुरी ने कहा कि डीजल इंजन की तुलना में सीएनजी इंजन कम प्रदूषणकारी होता है और ये सल्फर डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों का उत्सर्जन भी नहीं करते हैं। इसके अतिरिक्त सीएनजी इंजन काफी शांत भी होते हैं, जिससे जलीय जीवन और घाटों के साथ स्थित ऐतिहासिक धरोहरों पर डीजल इंजनों के तेज शोर के प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सकता है।

25000-30000 रुपये बचत का दावा

हरदीप पुरी ने यह भी दावा किया है कि सीएनजी इंजन नावी नावों से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि नाविकों को हर साल 25,000 रुपये से 30,000 रुपये की बचत भी होगी। इन नावों को सीएनजी की आपूर्ति नमो घाट पर गेल की तरफ से स्थापित देश के पहले तैरते हुए सीएनजी स्टेशन से की जा रही है। वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है जहां परंपरा आधुनिकता के साथ मिलती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article