क्रिकेट

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने किया गौतम गंभीर का बचाव, बोले- उन्हें नहीं मिली अच्छी टीम

MSK Prasad On Gambhir: पूर्व चीफ सेलेक्टर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू कराने के फैसले को भी गलत बताया। उनके मुताबिक, इससे टीम कॉम्बिनेशन पर गैरजरूरी दबाव पड़ा। प्रसाद ने कहा कि युवा खिलाड़ी को धीरे-धीरे तैयार करना चाहिए।

Image

गौतम गंभीर (फोटो साभार- BCCI)

MSK Prasad On Gambhir: भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच गौतम गंभीर को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराना गलत होगा। उनका मानना है कि इन दौरों पर हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे दो अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने टीम को कमजोर किया।पंड्या फिटनेस दिक्कतों के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि बुमराह को टी20 फॉर्मेट से आराम दिया गया था। नतीजा यह रहा कि भारत को आयरलैंड से 0-2 और इंग्लैंड से 0-4 से सीरीज गंवानी पड़ी।

कोच पर दोष डालना पूरी तरह गलत

सोमवार को ‘पीटीआई’ से बातचीत में प्रसाद ने कहा, “सिर्फ खराब प्रदर्शन के आधार पर पूरा दोष कोच पर डालना ठीक नहीं। यह कहना भी गलत होगा कि गंभीर खिलाड़ियों को मोटिवेट नहीं कर पाए। जीत का श्रेय अकेले कोच को नहीं मिलता, तो हार की जिम्मेदारी भी सामूहिक होती है। गंभीर को अभी जज करना जल्दबाजी होगी।” प्रसाद का कहना है कि गंभीर का सही आकलन तब होगा जब टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ अगली टी20 सीरीज खेले। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर भी सवाल उठाए। प्रसाद बोले, “हर बार संजू को ही बाहर करना समझ से परे है। इंग्लैंड जैसी उछाल भरी पिचों पर वह भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।”

वैभव के डेब्यू पर भी दिया बयान

पूर्व चीफ सेलेक्टर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू कराने के फैसले को भी गलत बताया। उनके मुताबिक, इससे टीम कॉम्बिनेशन पर गैरजरूरी दबाव पड़ा। प्रसाद ने कहा, “युवा खिलाड़ी को धीरे-धीरे तैयार करना चाहिए। आयरलैंड या जिम्बाब्वे जैसे दौरों पर मौका देना ठीक है, लेकिन 15 साल के असाधारण टैलेंट के साथ ज्यादा सावधानी जरूरी है।” उनका मानना है कि सूर्यवंशी को पहले आयरलैंड टूर पर मौका मिलना चाहिए था और उससे पहले घरेलू क्रिकेट का पूरा सीजन खेलने देना बेहतर होता। “वैभव लगातार खेल रहा है – आईपीएल, फिर इंडिया ए सीरीज। इतनी कम उम्र में लगातार क्रिकेट आसान नहीं। ऐसे खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए,” प्रसाद ने कहा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article