टीवी मसाला

Exclusive: नाबालिग से मारपीट केस में फंसे Rohit Chandel, आरोपों पर को-स्टार Priyanshi Yadav बोलीं, 'वो लड़की..'

Priyanshi Yadav On Rohit Chandel Controversy: एक्टर रोहित चंदेल के विवाद पर एक्ट्रेस प्रियांशी यादव ने चुप्पी तोड़ी है। प्रियांशी ने कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ है। बता दें कि दोनों कलाकार पांड्या स्टोर में साथ दिखे थे।

Image

rohit chandel-priyanshi yadav (photo credit- instagram)

Priyanshi Yadav On Rohit Chandel Controversy: टीवी एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोहित चंदेल पर आरोप है कि एक्टर ने नाबालिग लड़की का पीछा किया और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। एक्टर ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को कबूल भी कर लिया है, जिसके बाद वह चौतरफा ट्रोल हो रहे हैं। रोहित के को-स्टार्स इस विवाद पर अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीवी सीरियल पांड्या स्टोर में रोहित चंदेल की को-स्टार रही प्रियांशी यादव (Priyanshi Yadav) ने जूम/टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत की है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने रोहित का बिल्कुल भी साथ नहीं दिया है। जेल में बंद Rohit Chandel को Sairaab से रातों-रात निकाला बाहर, Anupamaa का ये एक्टर हीरो बन करेगा एंट्री

    रोहित चंदेल के विवाद पर बोलीं प्रियांशी यादव

    प्रियांशी यादव रोहित चंदेल के साथ सीरियल पांड्या स्टोरी में लीप के बाद नजर आई थीं। दोनों शो में लीड रोल निभा रहे और दोनो की जोड़ी को फैंस ने पसंद भी किया था। ऐसे में जूम/टेली टॉक इंडिया ने प्रियांशी से बातचीत की, जिसमें एक्ट्रेस ने रोहित के विवाद पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'देखिए मैं ऐसा नहीं बोल सकती कि हमें दोनों साइड की स्टोरी सुननी चाहिए या फिर ये सब करना चाहिए। अगर किसी लड़की ने कंप्लेंट की है तो वो लड़की पागल नहीं है। कुछ तो हुआ होगा। मैंने कल तक देखा है कि रोहित ने कंफेस किया है। मैंने न्यूज में देखा है। अगर ऐसा हुआ है, वो बहुत गलत हुआ है। मैं इतनी काबिल नहीं हूं कि मैं इस पर जजमेंट दे पाऊं, लेकिन जो गलत है वो गलत है। मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकती, लेकिन गलत हुआ है।' Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को Shagun Sharma ने मारी लात, नए शो में लीड एक्ट्रेस बनकर हिलाएंगी TRP

      इन को-स्टार्स ने दिया रोहित चंदेल के विवाद पर बयान

      प्रियांशी यादव से पहले इस विवाद पर मदिराक्षी मुंडले और किशोरी शहाणे ने चुप्पी तोड़ी थी, जो सीरियल सैराब में रोहित चंदेल के को-स्टार्स हैं। किशोरी शहाणे ने बताया था कि पहले उन्हें ये विवाद एक पब्लिसिटी स्टंट लगा था क्योंकि सीरियल सैराब में भी इसी तरह का ट्रैक चल रहा है, जिसमें एक लड़की रोहित पर आरोप लगाती है। वहीं, मदिराक्षी मुंडले ने रोहित चंदेल का खुलकर सपोर्ट किया था। एक्ट्रेस ने पहले दोनों पक्षों की बात को सुनने की राय दी थी, जिस पर वह बुरी तरह ट्रोल हुईं।

      जेल में बंद हैं एक्टर

      बता दें कि रोहित चंदेल इन दिनों जेल में बंद हैं। रोहित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई गई है। एक्टर ने खुद पर लगे आरोपों को भी कबूल किया है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। रोहित को इस कॉन्ट्रोवर्सी का नुकसान प्रोफेशनली भी झेलना पड़ रहा है। एक्टर को शो सैराब से बाहर करने की प्लानिंग हो गई हैं। दावा है कि एक्टर को अनुपमा एक्टर सागर पारेख रिप्लेस करेंगे।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article