वाराणसी

यूपी में अब छात्र पढ़ेंगे वीर सावरकर का पाठ, क्लास 9-12 के पाठ्यक्रम में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Jun 23, 2023, 01:02 PM IST

Veer Savarkar in UP Board Syllabus: यूपी बोर्ड ने कक्षा 9-12 के पाठ्यक्रम में वीर सावरकर के पाठ को शामिल किया है। वीर सावरकर के साथ साथ 50 दूसरे महापुरुषों के बारे में पढ़ाया जाएगा।

Image

वीर सावरकर को यूपी बोर्ड ने पाठ्यक्रम में किया शामिल

Veer Savarkar in UP Board Syllabus: यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। पाठ्यक्रम में वीर सावरकर की जीवनी शामिल की गई है। वीर सावरकर के साथ 50 अन्य महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ाई जाएगी। 2023-24 के सत्र में नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में महापुरुषों की जीवनी शामिल किया गया है। कक्षा नौ के छात्र वीर सावरकर की जीवन गाथा के बारे में पढ़ेंगे। हालांकि बोर्ड एग्जाम में नैतिक शिक्षा के नंबर को नहीं जोड़ा जाएगा। प्रदेश के 27 हजार स्कूलों के लगभग एक करोड़ छात्र महापुरुषों की जीवनगाथा के बारे में पढ़ेंगे। बीजेपी ने साल 2022 के चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में वादा किया था।चंद्रशेखर आजाद, रामकृष्ण परमहंस समेत अन्य महापुरुषों की जीवन गाथा इसी सत्र से जुलाई में पढ़ाई जाएगी।

कक्षा 9 में इनके बारे में पढ़ाई

क्लास 9वीं इन महापुरुषों के बारे में पढ़ाया जाएगा। वी डी सावरकर, वीर कुंवर सिंह, चंद्रशेखर आजाद, विनोवा भावे, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, बेगम हजरत महल, ज्योतिबा फूले, शिवाजी, जगदीस चंद्र बोस, गौतम बुद्ध, बिरसा मुंडा के चैप्टर को शामिल किया गया है।

कक्षा 10 में इन महापुरुषों के बारे में पढ़ाई

महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, खुदी राम बोस, लोकमान्य तिलक, मंगल पांडेय, ठाकुर रोशन सिंह, सुखदेव और गोपाल कृष्ण गोखले की जीवनी के बारे में छात्रों को जानकारी दी जाएगी।

11वीं में इनके बारे में पढ़ेंगे छात्र

राजा राम मोहन राय, नाना साहब, महर्षि पतंजलि अरविंद घोष, और सरोजनी नायडूडॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. होमी जहांगीर भाभा, राम प्रसाद बिस्मल, शहीद- पं. दीन दयाल उपाध्याय, ए-आजम भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महाबीर जैन, महामना मदन मोहन मालवीय के बारे में बताया जाएगा।

12वीं मे इनके बारे में पढ़ाई

आदि शंकराचार्य, मर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी, लाल बहादुर शास्त्री, महाराणा प्रताप,रामानुजाचार्य,रु नानक देव, रामकृष्ण परमहंस, राजगुरु, बंकिम चंद्र चटर्जी पाणिनी, आर्यभट्ट, सीवी रमन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलामरानी लक्ष्मी बाई, रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी शामिल की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article