शहर

Vaishali Firing: डिप्टी CM तेजस्वी यादव के गढ़ में दना दन फायरिंग, जमीन मापी को लेकर खून के प्यासे हुए दो पक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 01:30 PM IST

Vaishali Firing -बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। जमीन विवाद में हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

दो पक्षों में फायरिंग

Vaishali Firing: वैशाली जिले के राघोपुर व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। जमीन विवाद को लेकर राइफल और कट्टा से गोलियां चलीं हैं। जमीन कब्जा करने के लिए एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया।

जमीन मापी के दौरान बिगड़ा माहौल

मामला राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के दसरसीया दियारा इलाके का है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को घटना हुई है। मौके से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम पांच बजे गौरीशंकर राय और अमरनाथ राय के बीच जमीन मापी को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते गौरीशंकर राय के परिवार वालों ने दे दना दन फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस फायरिंग की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए हुए है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!