शहर

Vaishali News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

वैशाली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव के घर अपराधियों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। गोलियों से घर की दीवार, गेट और कांच क्षतिग्रस्त हुए। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।

Image

वैशाली में BJP युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग

Photo : Times Now Digital

Vaishali Firing News: बिहार के वैशाली जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव के घर पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अपराधियों ने राजीव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपराधियों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे घर की दीवार, गेट और कांच पर गोलियों के निशान बन गए। इस घटना से इलाके में भारी दहशत का माहौल है।

घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आरोपी फरार

यह घटना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के अदलवाड़ी इलाके की है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में बाइक सवार अपराधी घर के बाहर रुककर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे, जिसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घर की दीवारों पर मिले 15 गोलियों के निशान

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वैशाली के पुलिस अधीक्षक भी FSL टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई। पुलिस ने मौके से 15 खोखे बरामद किए हैं। घर और दीवार पर भी करीब 15 गोलियों के निशान मिले हैं। राजीव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें जान से मारने की साजिश हो सकती है, लेकिन अपराधी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले रास्तों की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article