शहर

उत्तराखंड में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में लैंडस्लाइड की भी आशंका

उत्तराखंड के ऊपर मानसूनी बादल ज्यादा ही मेहरबान हैं। राज्य के सभी 13 जिलों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की भविष्यवाणी है। कुमाऊं क्षेत्र के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और गढ़वाल क्षेत्र के सभी 7 जिलों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Image

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Photo : Twitter

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार 4 जुलाई को इस पहाड़ी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को ही राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने पर्यटकों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। शहरी इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाड की वजह से राज्य के कई क्षेत्रों में सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ इलाकों में और भूस्खलन की आशंका है।

हालांकि, बारिश और लैंडस्लाइड से अभी तक राज्य में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ी इलाकों में लोगों का डेली रुटीन बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने विशेषतौर पर पहाड़ी इलाकों में लोगों को अलर्ट किया है।

Uttarakhand landslide Alert

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का अलर्ट

देहरादून स्थित मौसम केंद्र ने कुमाऊं क्षेत्र के सभी 6 जिलों के पहाड़ी इलाकों के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यही नहीं गढ़वाल क्षेत्र में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा कै कि इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, बिजली गिरने और लैंडस्लाइड होने की भी आशंका है।

गंगा में बाढ़ का खतरा

गढ़वाल के उच्च हिमाली क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण गंगा के पानी में उफान आ सकता है। इससे हरिद्वार, ऋषिकेश सहित निचते इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह गंगा के किनारे न जाएं। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचें।
Uttarakhand flood Alert

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

कुमाऊं के इन जिलों में खतरा

मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के सभी 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं के सभी 6 जिले यानी नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में आज भारी बारिश होने की आशंका है।

चारधाम यात्रा पर न जाएं

इस समय उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में चारधाम यात्रा भी चल रही है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वह अपनी यात्रा को आज के लिए स्थगित रखें, क्योंकि यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा है।

96 सड़कें बंद

कल यानी बुधवार देर शाम तक पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के कारण कुल 96 सड़कें बंद थीं। पहाडों के ग्रामीण इलाकों में 47 सड़कें बंद थीं। हालांकि, राज्य लोक निर्माण विभाग की टीमें इन रास्तों को खुलवाने में जुटी हुई हैं।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article