दिल्ली

आज का मौसम कैसा रहेगा : दिल्ली-NCR में सुबह से ही बारिश का दौर जारी, जानें IMD की क्या है भविष्यवाणी

दिल्ली-एनसीआर को मानसूनी बादलों ने घेर लिया है। कल बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल रहे और शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। गुरुवार सुबह बारिश की फुहारों के साथ हुई। आज दिनभर ऐसा ही मौसम बने रहने की भविष्यवाणी की गई है।

Image

दिल्ली में बारिश Photo Credit: AI

Photo : Times Now Digital

राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में आज सुबह लोगों की आंख बारिश की हल्की फुहारों के साथ खुलीं। देर रात से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार 4 जुलाई को दिनभर दिल्ली-NCR के आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। कई इलाकों में आज बारिश के साथ ही आंधी की भी संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। चलिए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

आज ही नहीं कल यानी शुक्रवार 5 जुलाई को भी दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है।

आगे बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 6 जुलाई से 9 जुलाई तक भी दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और रह-रहकर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

इससे पहले कल यानी बुधवार 3 जुलाई को राजधानी दिल्ली में दिनभर अंधेरा छाया रहा। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। जिस तरह का मौसम सुबह से ही बना हुआ था, उसे देखते हुए भारी बारिश की संभावना थी। इसी आशंका में लोग सहमे हुए थे कि हीं 27-28 जून को हुई पहली बारिश की तरह ही आज भी जलजमाव न हो जाए। लेकिन ज्यादातर इलाकों में आधे-पौने घंटे ही हल्की बारिश हुई।

बारिश रुकते ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि शाम के वक्त बारिश के बाद विजिबिलिटी भी बढ़ गई थी। हालांकि, बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली। इसके बाद भी देर शाम व रात को कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!