शहर

Uttarakhand: डिवाइडर से टकराकर हवा में लटका ट्रक, बाल-बाल बचे लोग, देखें हैरतअंगेज Video

उत्तराखंड में कर्णप्रयाग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक डिवाडर से टकरा जाने के बाद हवा में लटक गई। जिसे देखकर ऐसा लगेगा कि ट्रक खाई में किसी भी वक्त गिर सकती है। वीडियो देख रोंगटे खेड़े हो जाएंगे-

Image

उत्तराखंड में हवा में डिवाइडर से टकरा कर लटकी ट्रक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Uttarakhand: जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। इस ट्रक को देखकर यह बात सच होती नजर आती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ट्रक डिवाटर से टकरा कर हवा में लटकी हुई है। जिसे देखकर लगता है कि यह कभी भी खाई में गिर सकती है। वीडियो उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के पास का है। जहां ट्रक अलकनंदा नदी में जानें से बाल-बाल बची। ट्रक में सवार लोग किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निगले। वहीं ट्रक के ड्राईवर का कुछ पता नहीं है।

खाई में गिरने से बची ट्रक

वीडियो में ट्रक को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और ऐसा लगेगा कि ट्रक खाई में किसी भी वक्त गिर सकती है। पास ही अलकनंदा नदी बह रही है। जो अपने उफान पर है। ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे नदी में गिर सकती थी। यही पास में बालेश्वर मंदिर भी है, जहां अलकनंदा नदी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है।

हवा में झूलती रही ट्रक

जैसा की वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरने से बाल बाल बची और हवा में झूलती रही। उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश और लैंडस्लाइड से पहले ही लोगों का हालत खराब है। लोगों का कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई रास्तों को ब्लॉक रखा गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article