शहर

छत्तीसगढ़ में खूंटाघाट बांध पर जान जोखिम में डालते दिखे पर्यटक, सामने आया लापरवाही का वीडियो

बिलासपुर जिले के रतनपुर में खूंटाघाट बांध का वेस्ट वेयर बारिश के चलते भर गया है और तेज धारा के साथ पानी बह रहा है। ऐसे में कुछ पर्यटक जान को खतरे में डालकर यहां कूदते हुए नजर आए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Image

खूंटाघाट धाम पानी से लबालब

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खतरनाक लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग मौत के मुंह में कूदते हुए दिखे। दरअसल रतनपुर के खूंटाघाट बांध में पर्यटक जान जोखिम में डालकर कूदते नजर आए। यहां लगातार हो रही बारिश से बांध का वेस्ट वेयर भर गया है और पानी तेजी से बह रहा है। ऐसे में इस तेज धार पानी के आसपास घूमना जानलेवा साबित हो सकता है। वेस्ट वेयर में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं यहां

बिलासपुर में रतनपुर के पास स्थित खूंटाघाट बांध यहां का सबसे फेमस बांध और पर्यटक स्थल सहै। कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते खारंग नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसकी वजह से रविवार को खूंटाघाट बांध पूरी तरह से भर गया और वेस्ट वेयर से पानी गिरना शुरू हो गया। यह व्यवस्था बांध को सुरक्षित रखने के लिए की जाती है, जिससे बांध भरने के बाद अतिरिक्त पानी यहां से निकल सके। लेकिन इस बांध में जल अतिरिक्त पानी नदी रूपी निकासी में गिरता है, तो यह किसी झरने की तरह दिखाई पड़ता है। इसी खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से यहां पर पर्यटक आते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article