शहर

उत्तराखंड में कोचिंग-नकल माफिया को मिट्टी में मिलाएगी धामी सरकार, CM ने दिया अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया।

Image

CM पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : उत्तराखंड में नकल माफिया पर नकेल करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार नकल जिहादियों को हर हाल में मिट्टी में मिलाकर रहेगी।

जेल भेजे गए नकल माफिया

बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सरकार के प्रयासों से विगत चार वर्षों में पारदर्शिता के साथ 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई-कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

लेकिन कुछ लोगों को युवाओं की यह प्रगति रास नहीं आ रही है। इसलिए ऐसे शरारती तत्व संगठित होकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती से बौखलाए नकल और कोचिंग माफिया एक होकर देवभूमि में नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके जरिए जांच पूरी होने से पहले ही प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के इरादों को सफल नहीं होने देगी, राज्य सरकार हर हाल में परीक्षा माफिया और नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार नकल जिहाद की किसी भी कोशिश को पूरा नहीं होने देगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'