शहर

UP News: 2 सालों में पूरी तरह बदल जाएगा उत्तर प्रदेश! बनाए जाएंगे 9 एयरपोर्ट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले 2 सालों में 9 एयरपोर्ट और बनाए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में एयरपोर्ट की संख्या 9 है जो दो सालों में बढ़कर 18 हो जाएगी।

Image

यूपी में 2 सालों में बनेंगे 9 एयरपोर्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

UP News: उत्तर प्रदेश को दो या तीन नहीं बल्कि 9 हवाई अड्डों की सौगात मिलने वाली है। अगले दो सालों में यूपी में 9 एयरपोर्ट और बनाए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में कुल एयरपोर्ट की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सोमवार को घोषणा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पूरे जोर पर काम कर रहा है। इसके तहत नए एयरपोर्ट का निर्माण, मौजूदा एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण, रनवे का मजबूतीकरण आदि काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब यूपी को 9 एयरपोर्ट और मिलने वाले हैं।

संसद में की नए एयरपोर्ट की घोषणा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में घोषणा की है कि यूपी में 9 एयरपोर्ट को अगले दो सालो में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार से पहले 65 सालों में 74 एयरपोर्ट बनाए गए, लेकिन बीते 9 सालों में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 149 हो गई। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में 75 एयरपोर्ट नए शुरू किए गए। इसके अलावा यूपी में भी पिछले नौ सालों में एयरपोर्ट की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई है।

इन शहरों को मिलेंगे नए एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले 2 सालों में बनने वाले एयरपोर्ट में इन शहरों का नाम शामिल है- अयोध्या एयरपोर्ट, जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अलीगढ़ एयरपोर्ट, आज़मगढ़ एयरपोर्ट, मोरादाबाद एयरपोर्ट, श्रावस्ती एयरपोर्ट, चित्रकोट एयरपोर्ट और सोनभद्र एयरपोर्ट। यूपी में अभी एयरपोर्ट की संख्या 9 है, जिनमें मौजूदा हवाई अड्डों के नाम हैं - चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोरखपुर एयरपोर्ट, प्रयागराज एयरपोर्ट, आगरा एयरपोर्ट, कानपुर एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article