शहर

UP Panchayat Chunav 2026 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम जुड़े कितने कटे? देखें जिलेवार आंकड़ा

UP Panchayt Final Voter List: यूपी पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। कुल जोड़े और काटे गए नामों के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 12.58 करोड़ हो गई। आइये जानते हैं कहां कितने वोटर हैं और कितने नाम काटे गए गए हैं।

Image

यूपी पंचायत चुनाव 2026 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी

UP Panchayt Final Voter List: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिलहाल टल गए हैं, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का आधिकारिक प्रकाशन कर दिया है, जिससे भारी संख्या में वोट काटे और जोड़े गए हैं। लंबे समय से इसका सभी को इंतजार था। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ ही राज्य में आगामी पंचायत चुनावों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अभी प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया और वे अगले 6 महीने तक बतौर प्रशासक कार्य करेंगे, लेकिन उनके पास सीमित अधिकार होंगे।

  • मतदाता सूची 2025 : 12,29,50,052
  • परिवर्तन: 1,81,96,367
  • अपमार्जन: 1,41,76,809
  • नेट वृद्धि : 40,19,558
  • कुल मतदाता 2025 : 12,69,69,610
  • दावा/आपत्ति परिवर्तन : 50,28,438
  • दावा/आपत्ति अपमार्जन : 61,46,478
  • अंतिम परिवर्तन: 2,32,24,805
  • अंतिम अपमार्जन : 2,03,23,287
  • नेट मतदाता वृद्धि : 29,01,518
  • कुल मतदाता 2026 : 12,58,51,570

12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह के मुताबिक, अंतिम प्रकाशन के बाद उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 12.58 करोड़ हो गई है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रक्रिया लगभग 6 महीने तक चली, जिसमें दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अत्यधिक सटीक बनाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछली सूची की तुलना में इस बार राज्य में 29.01 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

2.03 करोड़ नाम कटे

आयोग ने मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक व्यापक ‘वेरिफिकेशन ड्राइव’ चलाई। इस प्रक्रिया के दौरान मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टि वाले नामों और शिफ्टेड (दूसरे स्थान पर जा चुके) मतदाताओं समेत कुल 2,03,23,287 नाम सूची से हटाए गए हैं। इन सुधारों के बीच 2,32,24,805 नए मतदाताओं ने प्रक्रिया के माध्यम से सूची में अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें - UP प्रधानी चुनाव का बड़ा अपडेट, OBC कमीशन गठन के मंजूरी से सीट रिजर्वेशन की बढ़ी उम्मीद; कब तक पड़ेंगे वोट?
क्र.जिले का नामकुल मतदाता 2026
1अमरोहा10,47,068
2अमेठी16,16,891
3अम्बेडकर नगर17,33,431
4अयोध्या16,33,968
5अलीगढ़18,42,379
6आगरा20,04,828
7आजमगढ़35,76,287
8इटावा9,51,272
9उन्नाव21,03,279
10एटा11,76,153
11औरैया9,57,338
12कन्नौज11,46,500
13कानपुर देहात12,10,928
14कानपुर नगर12,59,578
15कासगंज9,50,931
16कुशीनगर25,43,659
17कौशाम्बी10,60,123
18गाजियाबाद4,56,882
19गाज़ीपुर28,11,268
20गोंडा26,74,509
21गोरखपुर29,63,142
22गौतमबुद्ध नगर2,09,562
23चन्दौली15,02,661
24चित्रकूट7,00,457
25जालौन10,69,296
26जौनपुर36,97,376
27झांसी9,89,250
28देवरिया24,15,781
29पीलीभीत13,46,299
30प्रतापगढ़25,61,371
31प्रयागराज34,95,203
32फतेहपुर18,94,701
33फ़र्रुखाबाद11,62,075
34फिरोजाबाद13,11,125
35बदायूं19,48,117
36बरेली23,70,536
37बलरामपुर17,16,561
38बलिया26,97,200
39बस्ती19,18,004
40बहराइच25,52,892
41बांदा12,12,861
42बागपत8,11,402
43बाराबंकी23,20,277
44बिजनौर23,27,922
45बुलंदशहर21,54,711
46भदोही11,86,237
47मऊ13,43,630
48मथुरा13,06,850
49महराजगंज19,50,102
50महोबा5,88,137
51मीरजापुर18,09,678
52मुजफ्फरनगर16,56,526
53मुरादाबाद15,01,036
54मेरठ13,63,101
55मैनपुरी11,27,292
56रामपुर13,43,545
57रायबरेली21,04,436
58लखनऊ10,85,180
59लखीमपुर खीरी28,87,290
60ललितपुर8,57,275
61वाराणसी17,93,504
62शामली7,48,921
63शाहजहांपुर19,38,768
64श्रावस्ती8,58,977
65सन्त कबीर नगर12,51,747
66सम्भल13,56,646
67सहारनपुर19,24,716
68सिद्धार्थ नगर20,64,923
69सीतापुर31,18,029
70सुल्तानपुर20,00,048
71सोनभद्र12,77,263
72हमीरपुर7,28,518
73हरदोई28,73,247
74हाथरस9,52,693
75हापुड़7,47,201

शीर्ष 10 जिले (सबसे अधिक मतदाता)

रैंकजिले का नाममतदाता संख्या
1जौनपुर36,97,376
2आजमगढ़35,76,287
3प्रयागराज34,95,203
4सीतापुर31,18,029
5गोरखपुर29,63,142
6लखीमपुर खीरी28,87,290
7हरदोई28,73,247
8गाज़ीपुर28,11,268
9बलिया26,97,200
10गोंडा26,74,509

सबसे कम मतदाता वाले 5 जिले

रैंकजिलामतदाता
1गौतमबुद्ध नगर2,09,562
2गाजियाबाद4,56,882
3महोबा5,88,137
4चित्रकूट7,00,457
5हमीरपुर7,28,518

पारदर्शिता पर जोर

आयोग ने इस बार चुनाव में धांधली रोकने के लिए विशेष तकनीकी इंतजाम किए हैं। पहली बार सभी मतदाताओं को 'स्टेट वोटर नंबर' (SVN) जारी किया गया है। इसके अलावा, मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग पर अंकुश लगाने के लिए 'फेस रिकग्निशन सिस्टम' (FRS) का उपयोग किया जाएगा।

जौनपुर अव्वल

जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जौनपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। वहीं, मतदाता वृद्धि के मामले में बलिया पहले स्थान पर रहा है, जहाँ 1.60 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं।

कानूनी पेंच और प्रशासकों की तैनाती

पंचायत चुनाव समय से न हो पाने के कारण राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ही संबंधित पंचायतों में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। इस फैसले और चुनाव में देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं लंबित हैं, जिन पर लगातार सुनवाई चल रही है।

फिलहाल, ओबीसी आयोग आरक्षण व्यवस्था के लिए 'ट्रिपल टेस्ट' फॉर्मूले के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। माना जा रहा है कि कोर्ट में सरकार का पक्ष और आयोग की आरक्षण रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान करेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article