शहर

भदोही में शराबी पिता का तांडव; 4 साल के मासूम को जमीन पर पटककर उतारा मौत के घाट

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में परिवारिक झगड़े के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। विवाद के दौरान एक पिता ने अपने चार साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

चार साल के मासूम पर बरसा पिता का क्रोध (सांकेतिक फोटो: Canva)

Bhadohi Child Murder: भदोही जिले के सुरियावां थाना इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने चार साल के मासूम बेटे को कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पिता को रविवार को हिरासत में ले लिया गया है।

सुरियावा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मोहम्मद शकील खान ने बताया कि गुवाली गांव के रहने वाले राम जी वनवासी शराब के आदी हैं। शनिवार देर रात घर लौटने पर उनकी पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान उन्होंने सो रहे अपने चार वर्षीय बेटे विकास वनवासी को उठाकर जमीन पर कई बार पटक दिया और फिर मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य बच्चे को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ ने कहा कि रविवार दोपहर मृतक विकास की दादी प्रभावती देवी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी राम जी वनवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article