शहर

Uttarkashi Rescue: उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, 16 और लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया

Uttarkashi Rescue: उत्तरकाशी में खराब मौसम के कारण फंसे पर्वतारोहियों को मंगलवार को मौसम खुलने पर हेलीकॉप्टर से निकालने का अभियान फिर से शुरू हुआ। कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से आठ-आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Image

उत्तरकाशी में 16 और पर्वतारोही हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाले गए

Photo : ANI

Uttarkashi Mountaineer Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में खराब मौसम की वजह से फंसे पर्वतारोहियों का रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को मौसम खुलने पर फिर से शुरू हुआ। कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से आठ-आठ लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया। इससे पहले सोमवार को 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। जिसे मिलाकर अब तक 56 लोग बाहर आ चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार 136 पर्वतारोहियों के फंसे होने की सूचना मिली थी।

हर्षिल हेलीपैड लाए गए सभी लोगों का मेडिकल टेस्ट

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह कालिंदी खाल क्षेत्र से निकाले गए आठ पर्वतारोहियों समेत अब तक वहां से 19 पर्वतारोहियों और पोर्टर को हर्षिल हेलीपैड लाया जा चुका है। इसके साथ ही वहां बचाव एवं राहत अभियान पूरा हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हर्षिल हेलीपैड लाए गए सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और सभी की स्थिति सामान्य पाई गई।

8 हेलीकॉप्टर से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अनुसार, माउंट जोगिन ट्रेक पर फंसे आठ पर्वतारोहियों और उनके साथ गए पोर्टर को भी हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचा दिया गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आठ हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान जारी है और इसके मंगलवार को पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कुल 136 पर्वतारोहियों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सुमन ने कहा कि इनमें से 40 लोगों को सोमवार को निकाल लिया गया था, जबकि 40 अन्य ने यह कहते हुए वापस आने से मना कर दिया कि वे अपना ट्रेकिंग अभियान जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 20 अन्य लोगों ने खुद पैदल लौटने की इच्छा जताई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article