उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (17 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर अब चरम पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आज 17 जनवरी के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम और कम दृश्यता को देखते हुए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं भी जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे में हाईवे पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और शीत दिवस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से सुरक्षित रखें।
यहां रहेगा ऑरेंज अलर्ट
यूपी के इन जिलों में दृश्यता लगभग शून्य रहने की संभावना है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, जालौन और हमीरपुर जैसे जिलों में घने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में शीत दिवस (Cold Day) की संभावना के कारण भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं।
क्या है IMD का पूर्वानुमान?
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम काफी ठंडा रहेगा। अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में ठंडा दिन का अनुभव होने की संभावना है। सुबह और रात के समय पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई या कुछ हिस्सों में 19 जनवरी तक, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है। 21 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा, 22 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
