शहर

CM Yogi Ayodhya Visit: आज रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सीएम योगी आज अयोध्या आएंगे। यहां वे गरम भोजन योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे रामलला के दर्शन करेंगे और निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण भी करेंगे।

Image

आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी

CM Yogi Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर हैं। वे करीब तीन घंटों तक रामलला की नगरी अयोध्या में ही रहेंगे। इस दौरान वे गरम भोजन योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत आंगनबड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 साल के बच्चों को गरम खाना दिया जाएगा। सीएम योगी आज दोपहर में श्रीराम के दर्शन के लिए भी जाएंगे। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण करने भी पहुंचेगे।

गरम भोजन योजना

अयोध्या में गरम भोजन योजना आज से फिर शुरू होने वाली है, यह योजना बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग ने शुरू की थी। जिसे सपा सरकार ने 2016 में बंद कर दिया था, इस योजना को सीएम योगी आज से दोबारा से शुरू करेंगे। सीएम योगी आज सुबह 10:20 पर अयोध्या पुलिस लाइन पहुंचने के बाद 10:25 पर कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में इस योजना की शुरूआत करेंगे। वे 11:20 पर वापस पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंच जाएंगे।

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सीएम योगी पुलिस लाइन से राम कथा हैलीपैड जाएंगे। जहां वे 11:40 पर पहुंचेगे। यहां से वे 11:45 पर हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके बाद वे रामलला के दरबार जाएंगे। सीएम 12 बजे यहां पहुंचेगे। निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण करने के बाद वे बड़ा भक्त मंदिर जाएंगे। यहां वे 12:20 पर मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। दोपहर को एक बजे वे लखनऊ के लिए वापसी करेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article