शहर

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, जानिए किन शहरों से ताल्लुक रखते हैं टॉप 5 UPSC टॉपर्स

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सर्विस के लिए हुआ है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि टॉप 5 यूपीएससी टॉपर्स किन शहरों से संबंध रखते हैं।

Image

जानें किन शहरों के हैं टॉप 5 UPSC टॉपर्स

UPSC 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है, जिससे हजारों छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिली है। इस वर्ष की परीक्षा में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम होता है। परीक्षा के माध्यम से कुल 1,129 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय तथा ग्रुप 'B' सेवाएं शामिल हैं।

UPSC 2024 Result: टॉपर्स की सफलता की कहानियां, संघर्ष और मेहनत से भरी हुई हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा जाएगा, जहां वे प्रशासनिक सेवाओं की बारीकियों को सीखेंगे। सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसमें लाखों छात्र भाग लेते हैं, लेकिन केवल सीमित संख्या में अभ्यर्थी सफल हो पाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन शहरों से ताल्लुक रखते हैं टॉप 5 UPSC टॉपर्स

Rank 1: शक्ति दुबे, इलाहाबाद

शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया पहला रैंक हासिल करके अपनी उत्कृष्टता साबित की है। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में स्नातक किया और बीएचयू में भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। इनका वैकल्पिक विषय राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय था।

Rank 2: हर्षिता गोयल, बड़ौदा

हर्षिता गोयल ने ऑल इंडिया दूसरा रैंक प्राप्त किया है। इन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली। इन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध चुना था।

Rank 3: डोंगरे अर्चित पराग, वेल्लोर

डोंगरे अर्चित पराग, जिन्होंने आल इंडिया तीसरा रैंक प्राप्त किया है, वीआईटी वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। इनका वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र था।

Rank 4: शाह मारगी चिराग, अहमदाबाद

शाह मारगी चिराग ने आल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त किया है। इन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। इनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र था।

Rank 5: आकाश गर्ग, दिल्ली

आकाश गर्ग ने आल इंडिया पांचवां रैंक प्राप्त किया है। इन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया था। इनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र रहा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article