शहर

बिहार चुनाव निपट गए, अगला चुनाव किस राज्य में होगा; पांच राज्यों का है नंबर

Upcoming State Elections in India: दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुत सी जीती NDA की सरकार 20 नवबंर को शपथ लेगी। अब आप जानना चाहते होंगे कि अगला चुनाव कहां होंगे? तो चलिए जानते हैं अगला चुनाव कहां होगा, और देश के अलग-अलग राज्यों में अगले चुनाव कब होंगे।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव हो गए, अगला नंबर किसका?

India’s Upcoming Elections: बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे। बिहार में एक बार फिर NDA को बहुमत मिला है। NDA ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। गुरुवार 20 नवंबर को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने अब अगले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में आपके लिए भी जानना जरूरी है कि अगला चुनाव (List of States Voting Next) किस राज्य में है। बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से -

अब अगला चुनाव कहां होगा और आगे किन-किन राज्यों का नंबर कब आएगा यह भी जानेंगे। क्योंकि 2025 से 2029 के बीच चुनावी यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश की राजनीतिक और सरकारी फ्रेमवर्क को नया स्वरूप देंगे। साल 2029 में लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच अच्छी जंग देखने को मिलेगी।

बता दें कि इसी साल यानी फरवरी 2025 में देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था और दिल्ली की जनता ने लगभग 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP को बाहर का रास्ता दिखाकर भाजपा को बहुमत दिया। दिल्ली की कमान अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हाथों में है। बिहार में भी विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इस साल अब किसी अन्य राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं होने है। हालांकि, अगले साल कई राज्यों में चुनावी बिगुल बजेगा।

अगले साल किन राज्यों में चुनाव

दिल्ली और बिहार के बाद सबसे बड़ी चुनावी जंग पश्चिम बंगाल में होने वाली है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी राजनीतिक दल एक बार फिर आमने सामने होंगे। इन दोनों ही दक्षिण भारतीय राज्यों में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यही नहीं पुदुच्चेरी में भी मई-जून 2026 में ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम में भी अगले साल चुनावी शंखनाद होगा। असममें अप्रै-मई 2026 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

राज्यचुनाव का सालसकार का मौजूदा समयकितनी राज्यसभा सीटें हैंसंभावित चुनाव (महीना और साल)
असम202621 मई 2021 - 20 मई 20267अप्रैल-मई, 2026
केरल202624 मई 2021 - 23 मई 20269अप्रैल-मई, 2026
तमिलनाडु202611 मई 2021 - 10 मई 202618अप्रैल-मई, 2026
पश्चिम बंगाल20268 मई 2021 - 7 मई 202616अप्रैल-मई, 2026
पुदुचेरी202616 जून 2021 - 15 जून 20261मई-जून, 2026
गोवा202715 मार्च 2022 - 14 मार्च 20271फरवरी-मार्च, 2027
मणिपुर202714 मार्च 2022 - 13 मार्च 20271फरवरी-मार्च, 2027
पंजाब202717 मार्च 2022 - 16 मार्च 20277फरवरी-मार्च, 2027
उतार प्रदेश202723 मई 2022 - 22 मई 202731अप्रैल-मई, 2027
गुजरात202712 दिसंबर 2022 - 11 दिसंबर 202711नवंबर-दिसंबर, 2027
हिमाचल प्रदेश202712 दिसंबर 2022 - 11 दिसंबर 20273नवंबर-दिसंबर, 2027
छत्तीसगढ20285 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 20285नवंबर-दिसंबर, 2028
मध्य प्रदेश20285 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 202811नवंबर-दिसंबर, 2028
राजस्थान20285 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 202810नवंबर-दिसंबर, 2028
तेलंगाना20285 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 20287नवंबर-दिसंबर, 2028
मेघालय202823 मार्च 2023 - 22 मार्च 20281फरवरी-मार्च, 2028
नगालैंड202823 मार्च 2023 - 22 मार्च 20281फरवरी-मार्च, 2028
त्रिपुरा202823 मार्च 2023 - 22 मार्च 20281फरवरी-मार्च, 2028
कर्नाटक202814 मई 2023 - 13 मई 202812अप्रैल-मई, 2028
मिजोरम20286 दिसंबर 2023 - 5 दिसंबर 20281नवंबर-दिसंबर, 2028
लोकसभा चुनाव20296 जून 2024 - 5 जून 2029245मई-जून, 2029
आंध्र प्रदेश20296 जून 2024 - 5 जून 202911मई-जून, 2029
अरुणाचल प्रदेश20296 जून 2024 - 5 जून 20291मई-जून, 2029
ओडिशा20296 जून 2024 - 5 जून 202910मई-जून, 2029
सिक्किम20298 अक्टूबर 2024 - 7 अक्टूबर 20291मई-जून, 2029
जम्मू और कश्मीर202923 नवंबर 2024 - 22 नवंबर 20294सितंबर-अक्टूबर, 2029
हरियाणा202923 नवंबर 2024 - 22 नवंबर 20295सितंबर-अक्टूबर, 2029
महाराष्ट्र202920 फरवरी 2025 - 19 फरवरी 203019अक्टूबर-नवंबर, 2029
झारखंड202920 नवंबर 2021 - 29 नवंबर 20256अक्टूबर-नवंबर, 2029
दिल्ली203020 फरवरी 2025 - 19 फरवरी 20303फरवरी-मार्च, 2030
बिहार203020 नवंबर 2025 - 19 नवंबर 202016अक्टूबर-नवंबर, 2030

दिल्ली और बिहार की चुनावी सरगर्मी आपने इस साल देखी। अब 2026 की गर्मियों की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के साथ ही तमिलनाडु, केरल और असम में चुनावी जंग देखने के लिए तैयार रहें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article