UP Weather:यूपीवाले हो जाएं सावधान! कई जिलों में छाएगा घना कोहरा, जल्द होगा कोल्ड डे का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 January 2026 लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मथुरा में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में फिलहाल ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने और विजिबिलिटी कम रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों में तापमान और गिरने की चेतावनी दी है।

Authored by: निलेश द्विवेदीUpdated Jan 3 2026, 07:34 IST
​यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?Image Credit : Canva01 / 07

​यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोहरे का प्रभाव थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार की सुबह भी नोएडा से लेकर वाराणसी तक घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में एक बार फिर ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है।

​क्या है IMD का कहना? Image Credit : Canva02 / 07

​क्या है IMD का कहना?

आईएमडी के अनुमान के अनुसार 3 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा दिख सकता है। इसे देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कुछ जगहों पर दोपहर होते-होते आसमान साफ होगा और धूप भी निकलेगी।

​इन जगहों पर रहेगा ऑरेंज अलर्ट Image Credit : Canva03 / 07

​इन जगहों पर रहेगा ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और जालौन समेत कई जिलों में घना से अति-घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है, जहां दृश्यता 100 से 500 मीटर तक सीमित रह सकती है। कुछ स्थानों पर कोहरा इतना घना हो सकता है कि विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंचने की आशंका है।

​यहां निकल सकती है धूपImage Credit : Canva04 / 07

​यहां निकल सकती है धूप

शनिवार को यूपी के कानपुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, बलिया, देवरिया, मऊ, आज़मगढ़, जौनपुर, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कन्नौज, इटावा, औरैया, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद और हापुड़ सहित कई जिलों में कोहरे की मौजूदगी रहने की संभावना है। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।

​राजधानी लखनऊ का मौसमImage Credit : Canva05 / 07

​राजधानी लखनऊ का मौसम

राजधानी लखनऊ में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी, लेकिन दोपहर तक धूप खिलने की उम्मीद है। आज यहां अधिकतम तापमान करीब 18°C और न्यूनतम लगभग 9°C रह सकता है। अगले 24 घंटों में लखनऊ सहित कई शहरों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में घना कोहरा बना रहेगा, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

​मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है?Image Credit : Canva06 / 07

​मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है?

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार आने वाले 24–48 घंटों में प्रदेश का मौसम और ठंडा हो सकता है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान घटेंगे और ठिठुरन बढ़ने की पूरी संभावना है।

​माघ मेला 2026 का हुआ शुभारंभImage Credit : Canva07 / 07

​माघ मेला 2026 का हुआ शुभारंभ

इसी बीच, माघ मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर भारी भीड़ उमड़ रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु आस्था के साथ संगम में स्नान कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही लगातार लोग पहुंच रहे हैं और अब तक लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। मेला प्रशासन का अनुमान है कि आज करीब 25–30 लाख से अधिक लोग संगम में स्नान कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!