शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (24 March 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का रोलरकोस्टर, कभी बारिश-कभी तेज धूप; जानें आज का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 March 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से यूपी में गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जिसके बाद अब बारिश पर कुछ घंटों के लिए ब्रेक लग गया है। लेकिन 48 घंटों बाद फिर से बारिश की वापसी होने के आसार हैं।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम (24 March 2026): उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है, तो कभी तेज धूप निकल रही है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद आज फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन दो दिन बाद फिर से बारिश की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26 मार्च से और दूसरा 29 मार्च से एक्टिव होने की संभावना है। इसका प्रभाव यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। जिसके कारण राज्य में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में फिलहाल दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज और कल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 26 मार्च को पश्चिमी यूपी में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। हालांकि इस अवधि में पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।

यूपी में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

27 मार्च को भी यूपी में बारिश का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है, वहीं पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 28 मार्च को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने और पश्चिमी संभाग में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 29 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिलाअधिकतम तापमानजिलान्यूनतम तापमान
लखीमपुर खीरी33 डिग्रीनजीबाबाद14.5 डिग्री
बांदा32.6 डिग्रीअयोध्या14.5 डिग्री
झांसी32.4 डिग्रीबुलंदशहर14.5 डिग्री
हमीरपुर32.2 डिग्रीगोरखपुर15.2 डिग्री
आगरा32.2 डिग्रीकानपुर नगर15.4 डिग्री

यूपी में तापमान में जारी उतार-चढ़ाव

मौसम में आ रहे बदलाव के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले 4 दिनों में मौसम यूपी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिस्से में शुरुआती 24 घंटे में 3-5 डिग्री पारा नीचे गिर सकता है। न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article