यूपी में आज का मौसम (24 June 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बारिश हो रही है वहीं दूसरी ओर कई जिले हीटवेव की चपेट में हैं। खासतौर पर बुंदेलखंड के हिस्से में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में बारिश और 32 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ शहरों में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मथुरा में बुधवार तड़के आंधी चली और जोरदार बारिश हुई। वहीं आगरा में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा बारांबकी, लखनऊ समेत 15 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही हवाएं भी चल रही हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत बनी हुई है।
यूपी में कब पहुंचेगा मानसून
यूपी में इस बार मानसून देरी से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में 28 जून तक यह यूपी-बिहार मानसून से गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। जिसके बाद यह 30 जून तक यूपी की राजधानी लखनऊ तक पहुंच सकता है। 2 जुलाई तक मानसून के पूरे राज्य को कवर करने की संभावना है। वैसे तो यूपी में मानसून के आगमन का सामान्य समय 20 जून है। लेकिन इस बार यह करीब 8 दिन की देरी से 28 जून तक प्रदेश कर सकता है। फिलहाल मानसून महाराजगंज के पास अटका हुआ है।
यूपी में कहां-कैसा रहा मौसम
यूपी में मंगलवार को भी वाराणसी, जालौन, आजगमढ़ समेत कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, ललितपुर समेत कई जगहों पर तेज आंधी भी चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे गर्म जिला एक बार फिर बांदा दर्ज किया गया। जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद वाराणसी में 42.5 डिग्री, फतेहपुर में 42 डिग्री, बहराइच में 41.6 डिग्री और लखीमपुर खीरी में 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मंगलवार को सबसे न्यूनतम तापमान आजमगढ़ में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
