शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (22 June 2026) UP Weather Today: यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें आज मिलेगी गर्मी से राहत या हीटवेव करेगी परेशान?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 June 2026: यूपी में मानसून की देरी के कारण भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी है।

Image

UP Weather

यूपी में आज का मौसम (22 June 2026): उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी से गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू की भी मार झेलनी पड़ रही है। खासतौर पर बुदंलेखंड और दक्षिणी जिलों अधिक गर्मी है। इस बीच कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी देखने को मिल रही है। लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। यूपी में तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म जिला प्रयागराज दर्ज किया गया है। इसके अलावा झांसी, वाराणसी, बहराइच और रायबरेली में भी 40 डिग्री के ऊपर तापमान रहा।

यूपी में 22 जून का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज 38 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पांच जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। जिनमें बलिया, चंदौली, मऊ, सोनभद्र और गाजीपुर शामिल हैं। प्रदेश में फिलहाल आगामी तीन दिनों तक भीषण गर्मी का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान दिनभर तेज धूप निकली रहेगी। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही कई जगहों पर लू की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।

यूपी में कब आएगा मानसून

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सामान्य तौर पर मानसून का आगमन 20 जून तक हो जाता है। लेकिन इस बार यह पिछले कई दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर के पास अटका हुआ है। मानसून पिछले 10 से 12 दिनों से महाराजगंज के पास ठहरा हुआ। हालांकि अब इसके आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल होती दिख रही है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से मानसून के छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद 25 से 26 जून के बीच मानसून के यूपी मेंप्रवेश करने का अनुमान है।

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में तेज धूप निकली रही। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाएं भी चलती रहीं। वहीं बरेली और गाजियाबाद में बादल छाए रहे और कुछ जिलों में बारिश भी हुई। प्रयागराज 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं आगरा में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 18 मिमी बारिश हुई। जिसके बाद मथुरा में 5 मिमी, मऊ में 4 मिमी और सोनभद्र व सुल्तानपुर में 8.6 मिमी बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article