शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (21 Mar 2026) UP Weather Today: सावधान! अगले 48 घंटे भारी; यूपी में आंधी-तूफान और ओलों की चेतावनी; जानें आपके शहर का हाल

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Mar 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च की तपती गर्मी ने अभी कदम रखा ही था कि कुदरत के एक 'स्पेशल इफेक्ट' ने पूरे प्रदेश का नजारा बदल दिया। अफगानिस्तान से आए एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने यूपी के आसमान पर ऐसा कब्जा जमाया है कि मार्च के अंतिम दिनों में 'फरवरी वाली गुलाबी ठंड' दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानें आज कैसा रहने वाला है यूपी का मौसम।

Image

यूपी के पूर्वांचल में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

यूपी में आज का मौसम (21 Mar 2026): उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह चिलचिलाती धूप की जगह घने काले बादल, गरज-चमक और ठंडी हवाओं ने दस्तक दी। आज शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नोएडा, गाजियाबाद से लेकर ताजनगरी आगरा तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आगरा से लखनऊ तक तापामान गिरा

इस बेमौसम बारिश का सबसे चौंकाने वाला असर तापमान पर पड़ा है। आगरा और कानपुर में पारा सामान्य से 12.2 डिग्री नीचे गिरकर महज 23 डिग्री पर सिमट गया। वहीं, राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मेरठ और बहराइच जैसे जिलों में भी 15 से 18 मिमी तक हुई बारिश ने दोपहर की गर्मी को पूरी तरह गायब कर दिया है। हवा में मौजूद नमी और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वातावरण में सिहरन पैदा कर दी है।

पश्चिमी यूपी के बाद अब पूर्वांचल की बारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश का जो दौर पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ था, वह अब धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। आज और कल (22 मार्च) इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल के जिलों में देखने को मिलेगा। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ और बलिया जैसे जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है। यहां 40 से 50 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिसे लेकर प्रशासन ने खास सावधानी बरतने को कहा है।

UP rain Alert Today

आज पूर्वांचल में बारिश की संभावना (IMD)

किसानों और यात्रियों के लिए चेतावनी

यह बदला हुआ मौसम जहां आम लोगों को राहत दे रहा है, वहीं किसानों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। ओलावृष्टि (Hailstorm) की आशंका ने खेतों में खड़ी फसलों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों के गिरने और बिजली के खंभों को नुकसान पहुँचने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे शरण न लें।

कब साफ होगा आसमान?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मौसमी उथल-पुथल अस्थायी है। 22 मार्च तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगेगा और सूरज के तेवर फिर से तल्ख हो सकते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!