शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (15 June 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का डबल अटैक! कहीं आंधी-बारिश, कहीं झुलसाती गर्मी, जानें कब होगी मानसून की एंट्री?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 June 2026: यूपी में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम (15 June 2026): उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है, जिसके चलते कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। हालांकि बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। यहां कई जिलों में 40 डिग्री के ऊपर तापमान बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला जालौन 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज यूपी के 32 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 15 जून को कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है और 19 जिलों में येलो अलर्ट है। सोमवार को प्रदेश में कहीं हल्की तो कही भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सोनभद्र, मिर्जापुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर समेत कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है।

यूपी के किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर और सोनभद्र।

यूपी में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते यूपी में प्री-मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है। जिसके कारण कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल मानसून बिहार तक पहुंच गया है और यूपी के बॉर्डर के बेहद करीब बना हुआ है। यह 17 से 20 जून के बीच प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

उमस से बेहाल यूपी के लोग

रविवार को यूपी के अधिकांश जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकली रही। साथ ही वातावरण में नमी के कारण दिनभर चिपचिपाहड़ भरी गर्मी का मौसम कायम रहा। बीते 24 घंटे में यूपी के पांच सबसे गर्म जिले जालौन, बांदा, झांसी, फतेहपुर और लखीमपुर खीरी रहे। वहीं महाराजगंज, हरदोई, इटावा, बाराबंकी और बस्ती में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। इन सभी जिलों में 25 डिग्री के अंदर पारा दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article