शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (06 July 2026) UP Weather Today: यूपी में मानसून की दमदार वापसी! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान का खतरा

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 July 2026: यूपी में कल से मानसून जोर पकड़ने वाला है। हालांकि आज भी कई जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है।

Image

मानसून फिर होगा एक्टिव, 8 से 10 जुलाई के बीच जमकर बरसेंगे बादल

यूपी में आज का मौसम (06 July 2026): यूपी में आज मिलाजुला मौसम देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ सकती है। वहीं अधिकांश जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम आज शाम उत्तरी ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने की वजह से यूपी में कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है। ओले गिर सकते हैं।

यूपी में 6 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम सोमवार शाम तक उत्तरी ओडिशा तट को पार करते हुए छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा। यह सिस्टम सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर यूपी के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके असर से राज्य के कई इलाकों में अचानक तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

यूपी में कब जोर पकड़ेगा मानसून

यूपी में 24 घंटे के दौरान लखनऊ, प्रयागराज समेत 18 शहरों में बारिश दर्ज की गई। वहीं लखनऊ और बाराबंकी में आंधी के साथ बरसात हुई। जिसके कारण कई जगह पेड़ और पोल उखड़ने की घटनाएं देखने को मिली। इस दौरान कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से यूपी में मानसून कमजोर बना हुआ है। लेकिन 7 जुलाई से यह फिर सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद 8 से 10 जुलाई के बीच प्रदेश में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी के किन जिलों में अलर्ट

वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article