शहर

UP Weather Today: यूपी पर मौसम का अटैक! आंधी-बारिश और ओलों का तांडव; जानें अपने शहर का वेदर

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 May 2026: यूपी में आज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 12 जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रह सकता है, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (04 May 2026): उत्तर प्रदेश में आज मौसम कहर बरपाने वाला है। यूपी के अधिकांश जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। बीते 5 दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह भी कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 4-5 दिनों तक बारिश क दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी में काले बादलों का डेरा आसमान में रहेगा। 13 जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। जिनमें चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच शामिल हैं।

यूपी के किन जिलों में येलो अलर्ट

बुलंदशहर, नोएडा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,आगरा, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, रामपुर, संभल, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, फतेहपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़ वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, भदोही, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, प्रयागराज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया और देवरिया।

आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम (weather agra)

आगरा में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। IMD ने आज जिले में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। आज आगरा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

लखनऊ में भी बारिश का अलर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

नोएडा का मौसम

नोएडा में आज तड़के रिमझिम बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने आज नोएडा में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो आज शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मेरठ में आज गिरेंगे ओले

मेरठ में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article