शहर

UP First Glass Bridge: यूपी का पहला धनुषाकार ग्लास ब्रिज बनकर तैयार, जानें कब से कर सकेंगे दीदार?

उत्तर प्रदेश में राज्य का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। यह ग्लास ब्रिज धनुष-बाण की तरह दिखता है। अब जल्द ही लोग इसका दीदार भी कर सकेंगे। पढ़ें ग्लास ब्रिज से संबंधित नया अपडेट।

Image

ग्लास ब्रिज।

Photo : Twitter

UP First Glass Bridge: उत्तर प्रदेश में पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है और अब जल्द ही पर्यटक इसका दीदार कर सकेंगे। यूपी का पहला ग्लास ब्रिज रानीपुर टाइगर रिजर्व के तुलसी जल प्रपात पर बना है। इस ग्लास ब्रिज को अब बस पर्यटकों का इंतजार है। यहां से जंगल, झरने और पहाड़ के शानदार नजारे दिखते हैं, मानों जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। इस ग्लास ब्रिज को धनुष-बाण का आकार दिया गया है, जो बेहद खास डिजाइनिंग का नमूना है। इस ग्लास ब्रिज से पर्यटक खुद को हवा में तैरते हुए महसूस करेंगे।

कब होगा ग्लास ब्रिज का दीदार?

बता दें कि धनुषाकार ग्लास ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि तुलसी जल प्रपात पर बने ये ग्लास ब्रिज यूपी का पहला ग्लास स्काईवॉक ब्रिज है। ये ग्लास ब्रिज सिर्फ देश के लोगों को ही नहीं, बल्कि विदेशियों को भी आकर्षित करेगा। उद्घाटन के बाद इसे देखने देश-विदेश के लोग पहुंचेंगे।

क्यों खास है यूपी का पहला ग्लास ब्रिज?

इस ग्लास ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये धनुष-बाण की तरह दिखता है, जो पर्यटकों को आकर्षित करने की वजह बन सकती है। बता दें कि इसे तैयार होने में करीब डेढ़ साल का समय लगा है। ग्लास ब्रिज में खाई की ओर बाण की लंबाई 25 मीटर है, जबकि दोनों पिलर के धनुष की चौड़ाई 35 मीटर है। इसे यूपी वन विभाग और पर्यटन विभाग ने मिलकर तैयार किया है और इस पर 3.70 करोड़ रुपये की लागत आई है।

कहां स्थित है यूपी का पहला ग्लास ब्रिज?

बता दें कि यूपी के पहले ग्लास ब्रिज का निर्माण बिहार के राजगीर में निर्मित ग्लास ब्रिज के तर्ज पर किया गया है। यह एमपी-यूपी बॉर्डर पर स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व के बीच टिकरिया बंभिया जंगल में बनकर तैयार हुआ है। इस ग्लास ब्रिज से ऋषि सरभंग आश्रम से निकली जलधारा और तुलसी जल प्रपात की छटा का मनोरम दृश्य दिखता है, जो पर्यटकों का मन मोह लेगा। यहां ऐसा नजारा है जैसे मानो आसमान जमीन पर आ गया हो।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article