शहर

कच्छा-बनियान गैंग सुना होगा, ये चोर तो कच्छा-बनियान ही चुरा रहा; देखें Viral Video

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंडर गारमेंट्स चोरी होने की घटना सामने आई है। इसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें चोर अंडरगारमेंट्स चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।

Image

अंडर गारमेंट्स की चोरी।

Photo : Twitter

Jabalpur News: आपने सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात की चोरी के बारे में सुना होगा और देखा भी होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों एक अजीब गैंग सक्रिय है। ये गैंग लोगों के अंडर गारमेंट्स की चोरी कर रहे हैं। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। कुछ दिनों पहले ऐसी घटना जबलपुर के पामनगर इलाके से आई थी। अब ऐसी ही घटना शहरी क्षेत्र से सामने आई है।

अंडर गारमेंट्स की चोरी

सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विजय नगर इलाके में दीवार पर सूखने के लिए रखे कच्छा-बनियान किस तरह से चोरी हो रहे हैं। एक स्कूटी सवार युवक आता है। कुछ देर तक देखता है और फिर अंडर गार्मेंट्स उठाकर चल देता है। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस से शिकायत की गई है, जिसके बाद पुलिस ने कच्छा-बनियान चोर की तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

हैरानी की बात ये है कि चोर सिर्फ महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करते हैं। चार अप्रैल से अब तक इन चोरों ने विजयनगर इलाके में ऐसी कई चोरियों को अंजाम दिया है। चोरी के वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर पहले अंडर गारमेंट्स का साइज मापता है, फिर उसे लेकर फरार हो जाता है। इसके बाद इन अंडर गारमेंट्स के साथ क्या करता है किसी को नहीं पता है। इससे पहले जो ऐसी चोरी की घटना सामने आया था, उसमें चोर अंडर गारमेंट्स चुराने के बाद उसे फाड़कर फेंक देता था।

पुलिस ने लिया संज्ञान

इस मामले में लोगों ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है और एक चोर को पकड़ा है। पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोर को गिरफ्तार किया गया है और इस मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चोर ने चोरी में जिस स्कूटी का यूज किया है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article