शहर

Jabalpur News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गिरी युवती, ऊपर से गुजर गई पूरी गाड़ी

Jabalpur Tarin Accident News: जबलपुर में एक युवती चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे गिर गई और उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। युवती भोपाल के लिए ट्रेन पकड़ रही थी।

Image

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरी युवती (सांकेतिक फोटो)

Train Accident Jabalpur, MP News: जबलपुर में ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवती के साथ हादसा हो गया। युवती का पैर फिसलने के कारण वह रेलवे स्टेशन से नीचे गिर गई और उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। जिसके बाद घायल युवती को अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती जबलपुर से भोपाल जा रही थी, जिसके लिए वह ट्रेन पकड़ रही थी। इस दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है।

चलती ट्रेन पर चढ़ रही थी युवती

यह घटना जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन की है। जहां एक युवती भोपाल के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी। लेकिन तब तक ट्रेन चल पड़ी। इसी दौरान युवती चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। लेकिन उसाक पैर फिसल गया। जिसके कारण वह ट्रेन के नीचे गिर गई और उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने युवती को ट्रैक से उठाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती का नाम काजल दुबे है और वह कटनी की रहने वाली है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article