भोपाल

Jabalpur News: निर्माणाधीन पुल में हादसा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में निर्माणधीन ब्रिज से मलबा गिरने पर हादसा हो गया। उसके नीचे में दबने से एक मजदूर की मौत और 6 घायल हैं

Image

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल का मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करने के दौरान अचानक ही मलबा गिर जाने से 7 मजदूर दब गए। इसमें से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायल मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये हादसा मदन महल चौराहे के पास बन रहे ब्रिज का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार ने बताया कि शिवाजी चौक के पास एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। आज दोपहर के वक्त कुछ मजदूर गड्ढा खोदकर मलबा इकट्ठा कर रहे थे। उसी दौरान मलबा खिसक गया। गड्ढे में 7 मजदूर थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस ने अन्य मजदूरों की मदद से सभी को मलबे के नीचे से निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां, एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। उन्होंनें, कहा हादसा कैसै हुआ, इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। फिलहाल की घटना है लिहाजा अभी कारण स्पष्ट नहीं है।

मुख्य पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर से उनकी बात हुई है। डॉक्टर के अनुसार बाकी सभी घायल 6 मजदूर खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा चोटे आई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article