शहर

फिरोजाबाद के टूंडला में गिरा निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज, कई मजदूर दबे

फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की शटरिंग अचानक गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। मलबे में पांच मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

Image

फिरोजाबाद के टूंडला में गिरा निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज (फोटो-Twitter)

फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की शटरिंग अचानक गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। मलबे में पांच मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई। अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, रेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, अचानक हादसा होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के पीछे ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह हादसा टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास हुआ है। यहां रेलवे का ओवर ब्रिज बन रहा है।

निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा

टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास रेलवे का फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा था।एनबीटी के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे के आसपास टूंडला तहसील में रेलवे लाइन के ऊपर निर्मणाधीन ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

राहत और बचाव कार्य शुरू

रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ओवर ब्रिज के मलबे के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका पर तत्काल जेसीबी मशीनों से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया दिया गया। मलबे से 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 2 लोगों की हालत गंभीर है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article