शहर

Ranchi Train Derail: बफर स्टॉप से टकराकर बेपटरी हुए दो ट्रेन इंजन; रांची रेलवे डिवीजन के CPRO ने कही यह बात

Train Derail: झारखंड में रांची के पास एक रेलवे यार्ड में दो ट्रेन इंजन बफर स्टॉप से टकराकर पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुरी में सुईसा रेलवे स्टेशन के पास हुई। रांची रेलवे डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि इंजन से कोई डिब्बा नहीं लगा हुआ था। इसके कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Image

बेपटरी हुआ इंजन (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Train Derail: झारखंड में रांची के पास एक रेलवे यार्ड में दो ट्रेन इंजन बफर स्टॉप से टकराकर पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुरी में सुईसा रेलवे स्टेशन के पास हुई। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने के बाद एक इंजन पलट गया।

रांची रेलवे डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) निशांत कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "इंजन से कोई डिब्बा नहीं लगा हुआ था। इसके कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।" सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article