शहर

नोएडा में स्कूल टीचर की करतूतों का पर्दाफाश, साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत

नोएडा में स्कूल टीचर की करतूतों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में दो टीचर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि टीचर ने बच्ची के साथ डिजिटल रेप किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली करीब साढ़े तीन साल की एक बच्ची से कथित तौर पर ‘डिजिटल रेप’ के लिए पुलिस ने गुरुवार को स्कूल के कार्यालय प्रशासक और बच्ची की क्लास टीचर को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयामय महतो और मधु मेनघानी के रूप में हुई है तथा इन्हें शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

क्या होता है डिजिटल रेप?

बता दें कि बिना अनुमति बच्ची या महिला के साथ उंगलियों या हाथ-पैर के अंगूठे से यौन उत्पीड़न किया जाता है तो उसे ‘डिजिटल रेप’ कहते हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी नित्यानंद स्कूल में हाउसकीपिंग का काम करता था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि गुरुवार को गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने घटना को छुपाने का प्रयास किया इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2), 5(एफ)(एम), छह और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बच्ची के पिता ने शिकायत में बताया, ‘‘मेरी बच्ची जो महज तीन वर्ष सात माह की है। वह नोएडा के सेक्टर-27 स्थित नामी स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ती है। सात अक्टूबर को स्कूल से आने के बाद उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई।’’

बच्ची को पेट दर्द होने पर खुलासा

जानकारी के मुताबिक, उसी दिन रात करीब आठ बजे के बच्ची ने दर्द की शिकायत की। अगले दिन उसे चिकित्सक के पास ले गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने दावा किया, ‘‘बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article