शहर

Accident News: बुलंदशहर में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों छात्रों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2023, 03:06 PM IST

आज सुबह बुलंदशहर में एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और बाइक चलाने वाल उसके पिता घायल हो गए। इस हादसे के बाद परिजनों ने गढ़ मार्ग को बंद कर दिया।

Image

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा (फोटो साभार - BCCL)

बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में सोमवार सुबह एक तेज गति वाले वाहन (कैंटर) की चपेट में आकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। छात्रों की मौत से गुस्साए परिजनों और अन्य लोगों ने गढ़ मार्ग जाम कर दिया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

छात्रों के स्कूल जाते समय हादसा

पुलिस के मुताबिक, स्याना कोतवाली इलाके के नयाबांस गांव के रहने वाले आरजू और गौरव एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र थे और दोनों की उम्र करीब 15 साल थी। स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने बताया कि सोमवार को गौरव के पिता दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे, लेकिन स्याना-गढ़ मार्ग पर एक मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए जबकि गौरव के पिता मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।

गुस्साएं परिजनों ने की रोड जाम

छात्रों की मौत की खबर सुनकर गुस्साए परिजनों ने गढ़ मार्ग को जाम कर दिया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। स्याना की उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने बताया कि मृतक छात्रों के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। गोयल ने कहा कि नियमानुसार यथोचित सहायता यथाशीघ्र उनको उपलब्ध कराई जाएगी। स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार ने बताया यह घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। उन्होंने कहा कि कैंटर की रफ्तार अधिक होने की वजह से हादसा हुआ। कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें