शहर

Karauli Rain: राजस्थान के करौली में भारी बारिश के कारण ढहा मकान, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत

Karauli Rain: राजस्थान के करौली जिले में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इसके मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

राजस्थान के करौली में भारी बारिश के कारण ढहा मकान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Karauli Rain: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजस्थान के करौली जिले में रविवार को तड़के भारी बारिश के कारण एक मकान ढह जाने की खबर सामने आई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबकर जिन दो लोगों की मौत हुई है वह पिता और पुत्र थे। हादसे की जानकारी प्राप्त करते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

करौली में मकान ढहने से दो लोगों की मौत

एक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शहर के डोलीखर मोहल्ले की है। जब हादसा हुआ तब परिवार के लोग अपने घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण मकान ढह गया। करौली जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीणा ने बताया कि घटना में दो लोगों (पिता-पुत्र) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान जाकिर खान (40) और उसके बेटे राशिद खान (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएगा।

आज भी करौली में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, जिसमें करौली भी शामिल है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, करौली में 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

(इनपुट-भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article