शहर

MP के भिंड में दूषित पानी पीने से दो की मौत, 84 लोगों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के भिंड में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 84 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश के भिंड में पिछले दो दिनों में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला भिंड जिले के फूप कस्बे का बताया जा रहा है। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोमवार सुबह से क्षेत्र के मुख्य रूप से नगर निगम के तीन वार्डों से जल जनित संक्रमण की सूचना मिली, इसके बाद उल्टी और दस्त से पीड़ित रोगियों की संख्या 84 हो गई।

जांच के लिए भेजे गए पानी के सैंपल

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डीके शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में एक शिविर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संभावित कारण पानी का दूषित होना हो सकता है। पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

दूषित पानी से 84 लोगों की तबीयत बिगड़ी

शर्मा ने कहा कि नगर निगम के तीन वार्डों में उल्टी एवं दस्त की शिकायत करने वाले 84 लोगों में से कुछ गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है, जबकि अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि कई लोग ठीक होकर घर लौट आए हैं। उन्होंने कहा उल्टी और दस्त के कारण दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो दिन पहले एक लड़की की मौत पानी के दूषित होने से संबंधित नहीं थी। उसकी मौत बुखार के कारण हुई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'